Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया स्थानीय स्तर पर झड़पों में 25 नागा महिला घायल भूपेंद्र यादव के घऱ जुटे थे टीएमसी के सांसद फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ी Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... सीमा पार ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्...

राष्ट्रपति पर काला जादू करने का आरोप

मालदीप के दो मंत्रियों की गिरफ्तारी से दुनिया हैरान

मालदीव: स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को बताया कि मालदीव पुलिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू पर कथित तौर पर काला जादू करने के आरोप में दो मंत्रियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री रहीं शमनाज सलीम, राष्ट्रपति कार्यालय में मंत्री के तौर पर सेवारत उनके पूर्व पति एडम रमीज और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि, पुलिस ने कथित तौर पर काला जादू करने के कारणों या प्रदर्शन के बारे में कोई जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। न्यूज पोर्टल सन.एमवी ने बताया, शमनाज और दो अन्य व्यक्तियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

तीनों को सात दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार बुधवार को उन्हें उनके पद से निलंबित कर दिया गया था। साथ ही, रमीज को भी गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। संयोग से, शमनाज और रमीज दोनों ने मुइज़ू के साथ माले सिटी काउंसिल के सदस्यों के रूप में काम किया है, जब वे शहर के मेयर के रूप में सेवारत थे।

मीडिया ने बताया कि पिछले साल नवंबर में मुइज़ू के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद, शमनाज़ को पहले राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास मुलियागे में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और फिर पर्यावरण मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया। रमीज़, माले सिटी काउंसिल में अपने कार्यकाल के दौरान, मुइज़ू के करीबी सहयोगी के रूप में जाने जाते थे, जो उस समय मेयर थे। आगे कहा गया है कि हालांकि, वह पिछले पांच महीनों से सार्वजनिक रूप से गायब हैं। न तो मालदीव सरकार और न ही राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक टिप्पणी की है।