Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम दौरे पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का बड़ा बयान: मूंग खरीदी की बढ़ेगी तारीख, तवा पुल प... सावन में क्यों झूलते हैं झूला? गुना में सावन आते ही पड़े झूले, जानें शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण से जु... बड़वानी का ऐतिहासिक सिद्धनाथ महादेव मंदिर: जहां एक स्वयंभू तो दूसरा उड़कर आया था शिवलिंग, जानें राजा... ऐतिहासिक धार भोजशाला की मां वाग्देवी प्रतिमा की भारत वापसी अंतिम चरण में, लंदन से जल्द लौटेगी मूर्ति भोपाल में फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला मास्टरमाइंड समेत 4... इंदौर में फर्जी आधार कार्ड बनाकर नाबालिगों की शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार दतिया उपचुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी का कड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष सहित पूरा जिला संगठन तत्काल प्रभ... JPSC परीक्षा धांधली में बड़ा खुलासा: 14 गिरफ्तारियों से खुलीं 3 परतें, CID जांच के दायरे में JPSC अध... Maharashtra CCMP Row: होम्योपैथी डॉक्टरों के पंजीकरण पर बढ़ा विवाद, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में सनसनी: लखनऊ की 22 वर्षीय डांसर का फंदे से लटका मिला शव, FSL टीम जांच म...

त्रिपुरा बांग्लादेश सीमा पर तनाव के बाद अतिरिक्त सतर्कता

बीएसएफ जवान पर हमला हथियार छीना

राष्ट्रीय खबर

अगरतलाः हथियारबंद बांग्लादेशी तस्करों ने हथियार छीनने के बाद बीएसएफ जवान का अपहरण करने की कोशिश की थी। बांग्लादेश के हथियारबंद तस्करों ने रविवार दोपहर को त्रिपुरा में एक बीएसएफ जवान का हथियार और रेडियो सेट छीन लिया और फिर उसका अपहरण कर बांग्लादेश ले जाने की कोशिश की। मामले से वाकिफ अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपने समकक्ष बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग की, जिसके दौरान हथियार और रेडियो सेट वापस कर दिए गए।

मामले से वाकिफ एक बीएसएफ अधिकारी ने कहा, बीएसएफ कांस्टेबल भोले 150 बीएन बीएसएफ की सीमा चौकी कलमचेरा के इलाके में भारत-बांग्लादेश सीमा बाड़ गेट नंबर 196 पर चौकी ड्यूटी कर रहा था और उसे बाड़ गेट संचालित करने का काम सौंपा गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे बांग्लादेशी बदमाशों का एक बड़ा समूह अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गया और चीनी की तस्करी के इरादे से बाड़ गेट के पास इकट्ठा हो गया। इसके अलावा उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ कांस्टेबल को भड़काऊ भाषा और अश्लील इशारों से उकसाया। कांस्टेबल भोले ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने और तस्करी को रोकने के लिए गेट से बाड़ के आगे प्रवेश किया।

बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश के तस्करों ने कांस्टेबल भोले पर हमला किया और उसे बांग्लादेश की ओर खींचने का प्रयास किया। अपहरण करने के प्रयास के दौरान, उन्होंने उसका निजी हथियार और रेडियो सेट भी छीन लिया। कांस्टेबल भोले भागने में सफल रहे, हालांकि उन पर बांस की छड़ियों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई और बीएसएफ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रवक्ता ने कहा, फ्लैग मीटिंग के दौरान छीने गए हथियार और रेडियो सेट को बीजीबी ने बीएसएफ को वापस सौंप दिया। इस घटना के बाद वहां पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।