Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
साइनायड युक्त टमाटर खाने से पंद्रह हाथियों की मौत पुलिस चौकी पर आक्रमण में पांच अफसरों की मौत लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे...

बांग्लादेश की सीमा पर बुथीडोंग शहर जल रहा है

सैन्य जुंटा पर फिर लगा है नागरिकों को उत्पीड़न का आरोप

राष्ट्रीय खबर

ढाकाः विद्रोही समूह अराकान आर्मी ने पिछले शनिवार को म्यांमार के रखाइन राज्य में बांग्लादेश सीमा पर स्थित बुथिडोंग शहर पर कब्जा कर लिया। वे वहां रोहिंग्याओं के घर जला रहे हैं। लूटपाट भी कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में भी इसकी चर्चा होने लगी है। बताया जा रहा है कि जुंटा सरकार ने पहले ही उस राज्य में इंटरनेट और टेलीकॉम सेवाएं बंद कर दी हैं।

नतीजतन, बुथिडोंग की स्थिति का बाहर से पता नहीं चल पाता है। बांग्लादेश के शरणार्थी शिविर में रह रहे रोहिंग्या कवि फारूक ने बताया कि वह शनिवार से अपने रिश्तेदारों से बात नहीं कर पा रहे हैं। इससे पहले जुंटा सेना को थाईलैंड की सीमा पर भी अपना शिविर खाली कर भागना पड़ा था। वहां की लड़ाई की वजह से अनेक नागरिक भी भागकर थाईलैंड में चले गये हैं।

यहां के रोहिंग्या के मानवाधिकारों पर काम करने वाले संगठनों का कहना है कि अराकान सेना के डर से लगभग 200,000 लोग बुथिडोंग छोड़ चुके हैं। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी हैं जो बिना खाना और दवा के धान खाने का सहारा लिए हुए हैं। हताहत भी हुए। हालांकि, इसकी संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।

संपर्क बाधित होने की वजह से इस जानकारी की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है। हालाँकि, उपग्रह चित्रों से पता चलता है कि पिछले शनिवार की सुबह से केंद्रीय शहर बुथिडुंग में आग का एक बड़ा क्षेत्र जल रहा है। इस चित्र में पहले के आबाद शहर और अभी के जले हुए इलाकों को पहचाना जा सकता है।

अमेरिका स्थित मैक्सार टेक्नोलॉजीज के उपग्रह छवि डेटा के अनुसार, उस दिन बुथिडोंग में बड़े पैमाने पर विनाश किया गया था।  रोहिंग्या कार्यकर्ता न्याय सैन लुइन ने कहा कि पूरा शहर जल रहा है। ऐसे बहुत कम घर हैं जिनमें आग न लगाई गई हो। 2016 और 2017 में भी रोहिंग्याओं पर इसी तरह अत्याचार किया गया था। उस वक्त करीब 10 लाख रोहिंग्या ने बांग्लादेश में आकर शरण ली थी। म्यांमार में कई युवा रोहिंग्याओं को म्यांमार के जुंटा और विभिन्न विद्रोही समूहों द्वारा जबरन भर्ती किया जा रहा है।