Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्... Petrol Pump Theft Busted: पेट्रोल पंप पर लाखों की चोरी, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा; पहचान छिपाने के लि... हरियाणा में 'रफ्तार' का रिवोल्यूशन! दिल्ली से करनाल तक दौड़ेगी 'नमो भारत', मेट्रो का भी रास्ता साफ; ...

जूता कारोबारी यहां 40 करोड़ मिले

आयकर विभाग की छापामारी की बड़ी उपलब्धि


  • नोट गिनने की मशीनें मंगवायी गयी

  • कई ठिकानों पर एक साथ पड़ा छापा

  • नोटों की गिनती का काम अब तक जारी


आगरा: उत्तर प्रदेश में ताज नगरी आगरा में आयकर विभाग की छापेमारी में जूता कारोबारी के यहां रविवार सुबह तक 40 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। रकम की गिनती अभी जारी है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गिनती 50 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। नोटों को गिनने में मशीनों और बैंक कर्मियों की भी मदद ली गई है।

विभाग ने शनिवार को शहर के तीन जूता कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई शुरू की थी। एमजी रोड स्थित बीके शूज, ढाकरान स्थित मंशु फुटवियर और हींग की मंडी स्थित हरमिलाप ट्रेडर्स के 14 परिसरों पर इन्वेस्टिगेशन विंग की टीमों ने एकसाथ कार्रवाई शुरू की। इन व्यापारियों के आवास, कार्यालय, फैक्ट्री व गोदाम आदि परिसरों से जांच टीमों ने टैक्स में हेराफेरी के कई जरूरी दस्तावेज जब्त किये। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान हरमिलाप ट्रेडर्स के यहां से करोड़ों रुपये की नकदी बरामद की गई।

इस फर्म से इतनी बड़ी नकदी की बरामदगी की उम्मीद नहीं थी। नोटों के ढेर को देख कर जांच टीम ने अपने वरिष्ठों को जानकारी दी और उनके निर्देश पर नकदी को कब्जे में लेकर गिनती शुरू कराई। अधिक रकम होने के कारण शनिवार की शाम से स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के कर्मचारियों और नोट गिनने वाली मशीनों की मदद ली गई।

देर रात तक नोटों की गिनती 40 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गिनती पचास करोड़ रुपये से अधिक पहुंच सकती है। हरमिलाप ट्रेडर्स यह फर्म हींग की मंडी की पुरानी फर्मों में गिनी जाती है और इनके यहां व्यापारिक पर्चों के लेन-देन का भी काम होता है।

उधर दो अन्य जूता कारोबारियों की फर्म बीके शूज और मंशु फुटवियर पर भी आयकर विभाग की जांच-पड़ताल जारी है। जांच टीमों ने दिनों फर्मों से टैक्स में हेरफेर और आय से अधिक संपत्ति संबंधी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। सभी जगह पुलिस का पहरा है, किसी बाहरी व्यक्ति का आवागमन निषेध कर दिया गया है।

छापे की कार्रवाई दो-तीन दिन जारी रहने की संभावना है। आयकर विभाग ने अभी तीनों फर्मों पर छापे और उनके यहां से मिली नकदी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही अधिकारिक रूप से कुछ कहा जा सकेगा।