Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ...

नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी से भयभीतः केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने रोका


  • साजिश में दिल्ली पुलिस शामिल

  • पुलिस ही भाजपा को सूचना दे रही

  • फर्जी मामलों में हो रही लोगों की गिरफ्तारी


राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ, स्वाति मालीवाल कथित मारपीट मामले में अपने निजी सहायक (पीए) विभव कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली में भाजपा मुख्यालय की ओर एक मार्च बुलाया।

मार्च के साथ आगे बढ़ने से पहले, केजरीवाल ने कहा कि वे लगभग आधे घंटे तक भाजपा मुख्यालय के बाहर बैठेंगे और यह देखने के लिए इंतजार करेंगे कि क्या वे सभी आप नेताओं को गिरफ्तार करेंगे। दिल्ली पुलिस ने इस जत्थे को राउस एवेन्यू कोर्ट के पास ही रोक दिया और दलील दी कि ऐसे प्रदर्शन के लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं है।

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मार-पीट को लेकर यह राजनीति गरमा गयी है। दरअसल अरविंद केजरीवाल के घर से बाहर निकलती स्वाति मालीवाल का वीडियो जारी होने के बाद उनका तथा भाजपा का यह दावा कमजोर पड़ गया है कि अंदर उनके साथ केजरीवाल के निजी सहायक ने मार-पीट की थी। वीडियो में वह आराम से निकलती हुई तथा वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों से बहस करती नजर आ रही हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनकी पार्टी चुनौती बन सकती है इसलिए वह आप को ख़त्म करना चहते हैं। श्री केजरीवाल ने पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के भारी सुरक्षा बंदोबस्त की वजह से वह आप मुख्यालय से ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाए।

उन्होंने मार्च निकालने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मोदी और भाजपा ने आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया है। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से बढ़ रही है। हमारे कामों की चर्चा देशभर में हो रही है। भविष्य में आप भाजपा को चुनौती देगी और इसलिए यह हम लोगों को ख़त्म करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। हमने दिल्ली और पंजाब में ऐसे काम किए हैं, जो 75 वर्षों में नहीं हुए थे। आम आदमी के सपने हमने पूरे किए हैं। सरकारी स्कूल और अस्पतालों को अच्छा कर दिया। हमने बिजली-पानी मुफ्त कर दिया और अब महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रुपए देने जा रहे हैं।

यही बात प्रधानमंत्री और भाजपा से देखी नहीं गई और हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा एक केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे तो भारत मां की कोख से हजार केजरीवाल पैदा होंगे। शराब घोटाले का आरोप लगा दिया। अब जनता इनसे पूछ रही है कि अगर कोई घोटाला हुआ है तो पैसा कहां है? भाजपा के लोग ख़ुद सुप्रीम कोर्ट में कहते हैं कि अभी तक कोई पैसा नहीं मिला। इसका मतलब है फर्जी केस बनाकर हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।’’

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में दिल्ली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया। रविवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर मामले से संबंधित जानकारी लीक करने का आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी  और मीडिया को सारी सूचनाएं दिल्ली पुलिस की तरफ से दी गयी। दिल्ली पुलिस ने अपनी डॉयरी की प्रविष्टि की तस्वीर भी जारी की – जब कॉल प्राप्त हुई थी। आप नेता ने कहा, कल से झूठी खबर फैलाई जा रही है कि सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर गायब हैं, जबकि हकीकत यह है कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से डीवीआर समेत सभी सीसीटीवी फुटेज ले लिए हैं। सवाल उठता है कि दिल्ली पुलिस लगातार झूठ क्यों फैला रही है?

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध मार्च की अपील के बाद ही पुलिस ने भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय की तरफ जाने वाले डीडीयू मार्ग और साथ ही आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद कर दी। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने पुलिस से कोई परमिशन नहीं मांगी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि फिर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी किसी तरह का प्रदर्शन करती है तो उन्हें आम आदमी पार्टी के दफ्तर से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इसी वजह से जब यह मार्च आगे बढ़ी तो उसे बीच रास्ते में ही रोक दिया गया।