Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

हेलीकॉप्टर से आग बूझाने की कवायद

नैनीताल के दावानल की स्थिति काफी बिगड़ गयी

राष्ट्रीय खबर

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में जंगल की भीषण आग को बुझाने के लिए शनिवार को भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया गया। शुक्रवार को आग की लपटें पाइंस क्षेत्र में हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गईं।

एक एमआई-17 हेलीकॉप्ट ने भीमताल झील से बांबी बाल्टी में पानी एकत्र किया और इसे पाइंस, भूमियाधार, ज्योलिकोट, नारायण के जलते जंगलों पर डाला। अधिकारियों ने कहा कि जिले के नगर, भवाली, रामगढ़ और मुक्तेश्वर क्षेत्र इस आग से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं और यह जल्द ही हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने पहले ही आग बूझाना शुरू कर दिया है।

धामी ने कहा कि वह स्थिति की समीक्षा के लिए दिन में बाद में हलद्वानी में वन अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को जंगलों में आग लगाने की कोशिश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों से जंगल में आग लगने की 31 ताजा घटनाएं सामने आईं, जिससे 33.34 हेक्टेयर वन भूमि नष्ट हो गई। नैनीताल के पास जंगल में लगी आग ने शुक्रवार को भीषण रूप ले लिया, जिससे हाईकोर्ट कॉलोनी के निवासियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इससे क्षेत्र में यातायात की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा सेना के जवान आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

पाइंस क्षेत्र के निवासी और उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सहायक रजिस्ट्रार अनिल जोशी ने कहा, शुक्रवार को आग ने पाइंस के पास स्थित एक पुराने और खाली घर को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे उच्च न्यायालय कॉलोनी को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन यह खतरनाक रूप से सामने आई।

जिला प्रशासन ने आग को देखते हुए नैनी झील में नौकायन पर प्रतिबंध लगा दिया है। नैनीताल के प्रभागीय वन अधिकारी चन्द्रशेखर जोशी ने कहा, हमने आग बुझाने के लिए मनोरा रेंज के 40 कर्मियों और दो वन रेंजरों को तैनात किया है। पिछले साल 1 नवंबर से अब तक उत्तराखंड में जंगल में आग लगने की कुल 575 घटनाएं सामने आई हैं, जिससे 689.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है और राज्य को 14 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।