Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

अयोध्या में मिथिला से पहुंचाया जाएगा पाग, पान और मखान

आस्था

स्वर्ण धनुष-बाण भी होगा अर्पित, जुटेंगे राम भक्त


राष्ट्रीय ख़बर

पटना : अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान श्रीराम की ससुराल कहे जाने वाले मिथिला से पाग, पान और मखाना तथा सोने से बना धनुष-बाण पहुंचाया जाएगा। इन उपहारों की व्यवस्था पटना का प्रसिद्ध महावीर मंदिर करेगा।

महावीर मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव एवं भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी किशोर कुणाल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम अर्से बाद अपने घर वापस आ रहे हैं।

इस शुभ अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये वह खुद महावीर मंदिर की तरफ से आगामी 15 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और भगवान को मिथिला की परम्परा के मुताबिक नजराने के तौर पर पाग और पर्याप्त मात्रा में पान तथा मखाना भेंट करेंगे।

उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार मिथिला में ही भगवान राम द्वारा धनुष तोड़े जाने के बाद उनका विवाह माता सीता से हुआ। इसके मद्देनजर महावीर मंदिर प्रबंधन ने रामलला को सोने से बना धनुष और बाण भी भेंट करने का फैसला किया है

जो 15 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर प्रबंधन को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि सोने के इस धनुष-बाण का निर्माण तमिलनाडु की एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार, राम की पत्नी माता सीता मिथिला की थीं।