Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime: भोपाल में HIV संक्रमित साइको किलर गिरफ्तार; गे डेटिंग एप के जरिए बनाता था शिकार Indore Crime News: एनआईटी हैदराबाद से बीटेक करने वाले युवक ने इंदौर में की आत्महत्या; डिप्रेशन और रै... Chhindwara Land Scam News: छिंदवाड़ा में सियासी घमासान; कांग्रेस विधायक सुनील उईके का सांसद बंटी साह... Bhopal News: ऐशबाग में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत; घर से आती बदबू के बाद मिली डीकंपोज लाशें Unexplained Weight Loss: बिना डाइट और एक्सरसाइज वजन क्यों घट रहा है? जानें इसके पीछे की गंभीर बीमारि... खाड़ी क्षेत्र के मित्र देश भी अब डोनाल्ड ट्रंप से घबड़ाये ईरान ने वहां से गुजरते एक जहाज पर हमला किया इबोला का प्रकोप दक्षिण सूडान तक फैलने की आशंका प्रारंभिक अनुमान से कहीं बहुत ज्यादा है भूकंप का नुकसान कीर स्टारमर के अचानक इस्तीफा के बाद अगले पीएम की चर्चा

दुनिया में पहला पानी के अंदर मस्जिद दुबई में बनेगा

दुबईः दुबई दुनिया का पहली पानी के अंदर मस्जिद बना रहा है। इस अनोखी मस्जिद के निर्माण में साढ़े पांच लाख दिरहम की लागत आएगी। दुबई के अधिकारियों ने कहा कि इस मस्जिद का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। दुबई के इस्लामिक मामलों और धर्मार्थ गतिविधियों के विभाग ने धार्मिक पर्यटन परियोजना पर एक ब्रीफिंग में मस्जिद बनाने की योजना की घोषणा की।

अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित मस्जिद की कई तस्वीरें साझा की गई हैं। मस्जिद तीन मंजिल की होगी. इसके दो भाग होंगे। एक पानी के ऊपर और दूसरा पानी के नीचे। पानी पर बैठने की जगह और एक कॉफी शॉप होगी। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं पानी के नीचे वाले हिस्से में प्रार्थना की व्यवस्था होगीय़ वहां हर वक्त 50 से 75 नमाजी प्रार्थना कर सकते हैं। इसके अलावा स्नान और शौचालय पानी के अंदर होंगे।

संगठन के अधिकारी अहमद अल मंसूरी ने बताया कि इस मस्जिद का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। मस्जिद के सटीक स्थान की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, अहमद अल मंसूरी ने कहा कि इसे तटीय क्षेत्र के पास बनाया जाएगा। तीर्थयात्री मुख्य भूमि से जुड़े पुल के माध्यम से वहां जा सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मस्जिद में सभी धर्मों के लोग आ सकते हैं। लेकिन उन्हें शालीन और इस्लामी रीति-रिवाजों का पालन करना होगा। इसके जरिए दुबई अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन के मामले में भी एक कदम और आगे बढ़ना चाह रहा है। वैसे भी यह ऐसा शहर है, जहां दुनिया भर के सैलानी आना पसंद करते हैं। इससे पहले दुबई ने दुनिया का पहला थ्री डी प्रिंटेड मसजिद बनाने का काम प्रारंभ किया था। यह काम अभी भी प्रगति पर है और उसके बारे में पहले ही काफी सूचनाएं सार्वजनिक हो चुकी हैं।