Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...

राहुल नवीन को ईडी का प्रभारी निदेशक बनाया गया

नई दिल्ली: आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को मौजूदा संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी श्री नवीन नियमित निदेशक की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक कार्यभार संभालेंगे।

श्री नवीन वर्तमान में ईडी के विशेष निदेशक हैं। आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति 15.09.2023 को प्रवर्तन निदेशालय में प्रवर्तन निदेशक के रूप में संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल को समाप्त करने का आदेश देते हुए प्रसन्न हैं। जुलाई में, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी प्रमुख मिश्रा को 15 सितंबर तक कार्यकाल का विस्तार दिया, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि आगे कोई विस्तार नहीं होगा।

उच्चतम न्यायालय का यह आदेश प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख के रूप में मिश्रा को हर बार एक वर्ष के लिए सेवा विस्तार देने वाली केंद्र की दो अधिसूचनाओं को अवैध ठहराने के कुछ दिनों बाद आया है। अभी ईडी में सात स्पेशल डायरेक्टर पद पर काबिज हैं। इन अधिकारियों में सबसे वरिष्ठ अधिकारी राहुल नवीन हैं जो इनकम टैक्स कैडर से हैं और 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा ऑफिसर हैं।

नवीन स्पेशल डायरेक्टर मुख्यालय के साथ-साथ ईडी के चीफ सतर्कता अधिकारी पद पर भी तैनात हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं राहुल बहुत ही शांत और और तेज -तर्रार अधिकारी हैं। एजेंसी में आई किसी भी चुनौती को राहुल आसानी से हल करने में माहिर माने जाते हैं। आरोपियों की जड़ खोदने में इन्हें महारत हासिल है।

गुनाहगार को सजा दिलवाना इनकी पहचान रही है। राहुल कानूनी तरीके से काम करने वाले बेहद तेज-तर्रार अधिकारी मानें जाते हैं। इस बीच संजय मिश्र के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले ईडी के बाईस वरिष्ठ अधिकारियों को गुरुवार को स्थानांतरित कर दिया गया या नई पोस्टिंग दी गई। ईडी द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, जो अधिकारी बदलाव का हिस्सा हैं, वे अतिरिक्त निदेशक प्रवर्तन (एडीई) और संयुक्त निदेशक प्रवर्तन (जेडीई) रैंक के हैं।