Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रयोगशाला में विकसित रीढ़ ठीक होने में सक्षम Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... गुणवत्ता के लिए ऑथेंटिसिटी लेबल बनेः नरेंद्र मोदी बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने का दिया आश्वासन यह मामला हमेशा के लिए नहीं चल सकता

आतंक और हिंसा फैलाने की साजिश का आरोप में दो गिरफ्तार

  • दोनों आतंकी अलकायदा और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के साथ थे

  • अपने इलाके में युवाओं को संगठन में जोड़ने का काम कर रहे थे

  • संगठन का मुखिया बांग्लादेश का सैफुल इस्लाम कर रहा है

पूर्वोत्तर संवाददाता

राष्ट्रीय खबर :  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अलकायदा से जुड़े असम मॉड्यूल के दो आतंकियों के विरुद्ध पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। दोनों पर देश में आतंक और हिंसा फैलाने की साजिश रचने का आरोप है।

एनआईए अधिकारियों ने आज गुवाहाटी में कहा कि आरोपित आतंकी अकबर अली और अबुल कलाम आजाद को पांच अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। दोनों असम के बारपेटा जिले में सक्रिय एबीटी से जुड़े थे। एबीटी का नेतृत्व बांग्लादेशी नागरिक सैफुल इस्लाम कर रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि सैफुल शेखुल हिंद महमदुल हसन जमीउल हुदा इस्लामिक अकादमी में अरबी शिक्षक और ढकलियापारा मस्जिद का इमाम होने की आड़ में आतंकी गतिविधि में संलिप्त था।

जांच एजेंसी अब मॉड्यूल के बांग्लादेशी आकाओं की तलाश कर रही है।एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि दोनों आतंकी अलकायदा और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) को मजबूत करने और युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए लाने में जुटे थे।

जांच एजेंसी ने पिछले साल अगस्त में समूह के आठ अन्य आरोपितों के विरुद्ध पहला आरोप पत्र दायर किया था। असम पुलिस ने चार मार्च, 2022 को इस संबंध में मामला दर्ज किया। बाद में एनआईए ने मामले की जांच की जिम्मेदारी ली और 22 मार्च, 2022 को फिर से मामला दर्ज किया।