Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा में सफेद बटन मशरूम उत्पादन को बड़ा बढ़ावा, बागवानी गतिविधियों पर 85% तक की मिल रही सब्सिडी नारनौल में तीज-रक्षाबंधन से पहले जानलेवा चाइनीज मांझे का आतंक, स्कूटी सवार दो वकील भाई हुए घायल पानीपत की धागा फैक्ट्री में 20-25 हथियारबंद बदमाशों का दिनदहाड़े धावा, बंधक बनाकर लूटे मजदूरों के मो... भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत को बीता 1 साल, इंसाफ के इंतजार में ग्रामीण और पीड़ित परिवार सोनीपत के गढ़ी बिलंदा में दर्दनाक हादसा, स्कूल का पिलर गिरने से छात्र की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति...

मणिपुर में राहुल गांधी के दौरे की प्रशंसा की शारदा देवी ने

राष्ट्रीय खबर

अगरतलाः कांग्रेस नेता के मणिपुर दौरे और वहां के राहत शिविरों में सुधार के सुझाव पर भाजपा हमलावर थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई नेताओं ने इसकी आलोचना की थी। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने दौरा प्रारंभ होते ही कहा था कि मौके का फायदा उठाने के लिए राजनीतिक गिद्ध मणिपुर पहुंचने लगे हैं।

इन तमाम बयानो के बाद मणिपुर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बयान ही भाजपा के लिए परेशानी खड़ी कर गया है। तमाम भाजपा नेताओँ द्वारा राहुल गांधी की आलोचना के बीच मणिपुर भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी ने राहुल के मणिपुर दौरे की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस मामले में राजनीति को घसीटना अनुचित है।

शारदा ने शनिवार को समाचार एजेंसी से कहा, मौजूदा स्थिति में, मैं राहुल गांधी की राज्य यात्रा की सराहना किए बिना नहीं रह सकता। हमारा मुख्य लक्ष्य समस्याओं का समाधान करना और शांति बहाल करना होना चाहिए। इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। संयोग से, राहुल ने मणिपुर की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान चुराचांदपुर जिले के मैरांग और बिष्णुपुर जिले का दौरा किया। वहां उन्होंने राहत शिविर में बेघरों से बात की।

दौरे के बाद राहुल ने ट्वीट किया कि जिन लोगों से उनकी मुलाकात हुई, वे बहुत अच्छे थे। राहुल ने मणिपुर के कुछ नागरिक समाज के सदस्यों के साथ भी स्थिति पर चर्चा की। राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की थी। हालांकि, भाजपा ने राहुल के मणिपुर दौरे पर हमला करना नहीं छोड़ा। हिमंत विश्वशर्मा ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा, राहुल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए मणिपुर गए थे। हिमंत के अलावा दिल्ली भाजपा के नेताओं ने भी राहुल के दौरे की निंदा की। लेकिन शनिवार को खुद मणिपुर के भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरे की तारीफ की। इससे पहले राहुल के खिलाफ बयान देने वाले भाजपा नेता हतप्रभ हैं।