Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन GPM Crime: गांजा तस्करी के पैसों के लेनदेन में हुआ था अपहरण; स्कॉर्पियो, पिस्टल और कारतूस के साथ आरो... Dhamtari News: युवा साहित्यकारों की नई उड़ान; कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने काव्य संग्रह 'युवोदय' का किया ...

अपनी बेटी के साथ फिल्म बनायेंगे शाहरुख खान

मुंबईः शाहरुख खान अपनी बिटिया सुहाना के साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। ये सुहाना के करियर की दूसरी फिल्म है। मगर थिएटर्स में लगने वाली उनकी डेब्यू फिल्म। सुहाना, जोया अख्तर की फिल्म दी आर्चीज से अपना फिल्म करियर शुरू कर रही हैं। मगर ये फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

शाहरुख,  जवान और डंकी के बाद इसी फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। पठान के बाद शाहरुख एक बार फिर सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करने जा रहे हैं। मगर शाहरुख-सुहाना वाली फिल्म को सिद्धार्थ डायरेक्ट नहीं करेंगे। शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ की कंपनी मारफ्लिक्स मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी।

शाहरुख और सुहाना की इस अनाम फिल्म के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है।  हालांकि फिल्म के डायरेक्टर का नाम छुपाकर रखा जा रहा है। इसी रिपोर्ट में बताया गया कि शाहरुख और सुहाना की कास्टिंग ऐसे ही नहीं कर दी है। बल्कि ये उस विषय की मांग है, जिस पर ये फिल्म बन रही है।

हालांकि शाहरुख का रोल इस फिल्म में कितना लंबा होगा, इस पर अभी क्लैरिटी नहीं है। मगर उनका कैरेक्टर ‘डियर ज़िंदगी’ वाली लाइन्स पर बताया जा रहा है। शाहरुख ने आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो किया था। शाहरुख और सुहाना के अलावा फिल्म की कास्ट लंबी-चौड़ी रहने वाली है। फिलहाल उन रोल्स में एक्टर्स की कास्टिंग चल रही है। लंबे समय से चर्चा थी कि शाहरुख खान, जवान और डंकी के बाद क्या करेंगे।

कोई नई फिल्म शुरू करेंगे या सीधे टाईगर वनाम पठान करेंगे। मगर शाहरुख ने सुहाना के साथ फिल्म करके, कई मसलों का समाधान एक साथ कर दिया। जवान तो पूरी हो चुकी है। मगर डंकी की शूटिंग अभी 15 दिन की बाकी है। टाइगर वर्सज़ पठान फरवरी-मार्च 2024 में शुरू होगी। ऐसे में शाहरुख के पास तकरीबन 6-8 महीने का खाली टाइम था। उन्होंने इस टाइम का सही इस्तेमाल कर लिया। उन्हें खाली नहीं बैठना पड़ेगा। बेटी के साथ एक पिक्चर भी हो जाएगी। फैन्स भी खुश कि उन्हें 2024 में भी शाहरुख की एक फिल्म थिएटर्स में देखने को मिलेगी।