Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्ष की बैठक पटना में

नईदिल्लीः नीतीश कुमार की पहल पर एक और बैठक आगामी 17-18 मई को पटना में हो सकती है। भाजपा विरोधी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी इसकी तैयारियों में जुटे हैं। साफ है कि मिशन-2024 को लेकर एक बार फिर भाजपा विरोधी दलों को एक मंच पर लाने की कवायद शुरू हो गई है।

इस बार बिहार के सीएम नीतीश कुमार नेताओं को एकजुट कर रहे हैं। वे विपक्षी दलों की बैठक आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक चुनाव के बाद इस बैठक का प्रस्ताव ममता बनर्जी ने रखा था, जब नीतीश कुमार पिछले महीने विपक्षी एकता को बढ़ावा देने के लिए उनसे मिलने कोलकाता आए थे।

बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष और जदयू नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने गुरुवार को मुंबई में शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद बताया कि दोनों नेता पटना में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल या उनके प्रतिनिधि, वाम नेता सीताराम येचुरी और डी राजा के भी बैठक में शामिल हो सकते है, क्योंकि विपक्ष को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार ने पिछले महीने इन नेताओं मुलाकात की थी।

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के जल्द ही ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिलने की संभावना है। ये नेता भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के कारण बैठक मई के तीसरे हफ्ते में की जा रही है। दरअसल इस चुनाव में कांग्रेस समेत कई अन्य दल के नेता अभी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और नतीजे 13 मई को आएंगे।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अप्रैल में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सीएम अरविंद केजरीवाल और सीपीएम लीडर सीताराम येचुरी से मुलाकात की थी। तब नीतीश कुमार ने तीनों से मुलाकात के बाद कहा था कि कांग्रेस से पूरी बातचीत हो गई है।

तय हो गया है कि विपक्षी एकजुटता के लिए हम लोग काम करेंगे। पूरे देश में और भी पार्टियां हमारे साथ आएंगी। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा था कि बहुत जरूरी हो गया है कि सारा विपक्ष और पूरा देश इकट्ठा होकर केंद्र की सरकार बदले। दिल्ली से लौटने के बाद वह बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी मिले थे।