Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

होने वाले दुल्हे को छोड़कर अचानक ससुर के साथ भागी

  • शादी तय होते ही युवती ने बताया था

  • हंगामा बढ़ा तो दोनों अचानक भाग गये

  • पुलिस की नजर दोनों पर लगातार बनी थी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः उत्तरप्रदेश की एक लड़की को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद जो कहानी सामने आयी है, वह चौंकाने वाली है। अभी की जानकारी के मुताबिक इस लड़की की शादी जिस युवक से तय हुई थी, वह उस लड़के के पिता यानी अपने होने वाले ससुर के साथ ही घर से भाग गयी थी।

अब पहली बार लड़की ने औपचारिक तौर पर पुलिस से कहा है कि वह अमित नामक युवक को नही बल्कि अमित के पिता से प्यार करती है। गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी सामने आयी है कि दोनों करीब एक साल से इधर उधर भाग रहे थे। लेकिन पुलिस भी उनकी तलाश में थी।

वैसे यह जानकारी भी सामने आयी है कि युवक से शादी की बात तय होने के बाद ही युवती ने खुलासा किया कि वह अमित के ससुर कमलेश से प्रेम करती है। घटना की जानकारी होते ही हंगामा और बढ़ गया। इसी वजह से दोनों अचानक ही भाग निकले। कमलेश पर लड़की के परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया था।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे शहर में छापेमारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक ये काफी साल से देश के अलग-अलग शहरों में घूम रहे हैं। आखिरकार मंगलवार को उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। कमलेश को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि पुलिस ने बताया कि युवती को हिरासत में लेने से पहले उसका शारीरिक परीक्षण किया जाएगा।

याद दिला दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के मालदा से इससे मिलती जुलती एक जानकारी सामने आयी थी। वहां पर अपनी शादी के लिए एक लड़की देखने आया युवक उस लड़की की मां यानी अपने होने वाली सास के साथ रात को चुपके से भाग गया था।

उस वक्त भी दुल्हन के परिवार का दावा था कि होने वाली सास और दूल्हा दोनों दूसरे राज्यों में चले गए हैं। हालांकि, महिला के पति ने अपनी फोटो के साथ अपनी पत्नी के गायब होने के बाद पुलिस से संपर्क किया। पता चला है कि यह युवक अपनी शादी के लिए दुल्हन को देखने गया था। लड़की की मां उस वक्त दुल्हन के बगल में ही बैठी थी। एक जैसी दो घटनाओँ ने समाज में हो रही उथल पुथल को नये सिरे से रेखांकित कर दिया है।