Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कटाक्ष और मजाक से उपजा नया आंदोलन West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने...

महाराणा प्रताप को सारी सम्पति कर दिया था दान : योगेंद्र साव

हजारीबागः जिला तैलिक समाज ने दानवीर भामाशाह जयंती समारोह इंद्रलोक टावर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तैलिक समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद व मंच संचालन महासचिव नारायण साव ने किया। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव द्वारा दिप प्रजवल्लित कर किया गया।

इसके पश्चात दानवीर भामाशाह की तस्वीर का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में आगे भामाशाह के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि श्री साव ने कहा कि भामाशाह बहुत बड़े दानवीर थे। उन्होंने यह भी कहा कि देश की आज़ादी में भामाशाह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। भामाशाह को विदेशों में नही याद किया जाता है।

लेकिन उनकी ख्याति भारत मे कम हो रही है जो बहुत दुखद है। जिला तैलिक समाज अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने भी भामाशाह के द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और समाज के लोगो को भी उसी लगन के साथ समर्पित होने का संदेश दिया। ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि भामाशाह महाराणा प्रताप के मित्र थे।

उन्होंने यह नही कहा कि अंग्रेज़ो से लड़ने के लिए सैनिकों को जो संसाधन की जरूरत थी जैसे भोजन, कपड़ा, मुद्रा, रहने की जगह को 12 साल तक उपलब्ध कराया। यह कार्य उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए नही सच्चे मन से दान किया। समाजसेवी सुदेश चंद्रवंशी ने बताया कि निस्वार्थ भाव से देश के हित और उत्थान के लिए कई कार्य किए है।

भूखों के लिए एक साथ 25 गाओं में एक साथ भंडारा का आयोजन किया करते थे।  पूर्व जिप सदस्य अर्जुन साव, सुनील साव, प्रमंडलीय अध्यक्ष मिश्री लाल साव, बरही अनुमंडल अध्यक्ष अमित साव, संरक्षक शिला देवी, पूर्व महासचिव लालकिशोर साव, बिरबल साव, सुनील साव, मुकुंद साव, महिला अध्यक्ष रेणुका देवी, सीताराम साव ने भी अपना अपना विचार रखा।

कार्यक्रम में अतिथियों के साथ साथ पत्रकारों को भी माला पहनाकर मीडिया प्रभारी हेमराज साव ने स्वागत किया। मौके पर कोषाध्यक्ष अजय साव, उपाध्यक्ष रामचंद्र साव, महिला सचिव शिला साहू, बिससूत्री अध्यक्ष गिरिजा साव, युवा अध्यक्ष उदय साव, युवा सचिव राजकिशोर सावंत, खिरगांव अध्यक्ष अशोक साव, केरेडारी अध्यक्ष सुरेश साव बड़कागांव अध्यक्ष जगतनन्दन प्रसाद गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सचिव उमेश कुमार साव, चंद्रिका साव, राजदेव गुप्ता, दिलीप साव, प्रभात कुमार, चेतलाल साव, खूबलाल साव, मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता, चांदो साव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।