Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

बारिश और ठंडी हवा से तापमान में कमी

  • कल से ही बदलने लगा था मौसम

  • सुबह से ठंडी हवाओं का जोर था

  • कई घंटों तक हल्की बुंदाबादी हुई

राष्ट्रीय खबर

रांची: झारखंड के बारे में मौसम विभाग ने पहले जो पूर्वानुमान जारी किया था, वह सही साबित हुआ। कल से ही रांची की मौसम में गरमी का असर कम होने लगा था। आज सुबह भी आसमान पर बादल छाये हुए थे। दोपहर के बाद लगातार हुई हल्की बारिश की वजह से तापमान में और कमी आ गयी। इसकी वजह से लोगों को करीब पच्चीस साल पुरानी रांची के मौसम को याद दिया।

वैसे इस बारिश से तपती गर्मी से राहत मिली है। राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, शाम होते ही ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है कि अभी कुछ दिनों तक राज्य में बादलों का डेरा रहेगा। ठंडी हवा चलेगी और कई जगहों पर बारिश की भी संभावना है। अभी 27 अप्रैल तक राहत की उम्मीद की जा सकती है।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अनेक मोबाइल उपभोक्ताओं को इस बारे में निरंतर सूचनाएं भी मिलती रही और कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की पूर्व चेतावनी के साथ साथ बचाव की हिदायत दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 27 अप्रैल तक मौसम में इसी तरह का बदलाव होता रहेगा। इस बीच कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जाहिर की है। 25 अप्रैल तक तेज हवा

चलने के कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है। ठंडी हवा ने राज्य के मौसम का थोड़ा ठंडा कम कर दिया है। राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। राजधानी का तापमान भी शाम को 31 डिग्री दर्ज किया गया था। जिससे अनुमान था कि रात का तापमान और नीचे गिरेगा।

कल भी तापमान में ऐसी ही गिरावट जारी रहेगी। मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि 22 से 24 अप्रैल और 26 से 27 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाके जिसमें देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह तथा दक्षिणी भाग यानी कोल्हान के अलावा सिमडेगा और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की गयी है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन या वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना भी जाहिर की गयी है।