Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... सेना ने संदिग्ध विस्फोटक को किया निष्क्रिय नियमों को ताक पर रख दवा और उपकरणों की खरीद उच्च न्यायालय के नये निर्देश से पत्थर उद्योग पर संकट Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... फालता में दोबारा चुनाव अब 21 मई को भारत ने नये मिसाइल का परीक्षण कर लिया बीमा क्षेत्र में 100 फीसद एफडीआई को केंद्र की मंजूरी

झारखंड बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में होगी महाजुटान

रांचीः झारखंड बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में जमीन/ खतियान बचाओ महाजुटान कल होगा। उपरोक्त बातें आज झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने कहीं l इन्होंने यह भी कहा कि जमीन खतियान बचाओ  महाजुटान में दस हज़ार से अधिक झारखंडी समाज के लोग अपने हक और अधिकार के लिए उलगुलान की घोषणा करेंगे।

श्री नायक ने आगे बताया की जमीन/ खतियान बचाओ महाजुटान दिनांक 23 अप्रैल को दिन के साढ़े बारह बजे विधानसभा मैदान जगन्नाथपुर थाना रांची के बगल में  में आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में लोबिन हेंब्रम विधायक सह केंद्रीय मुख्य संयोजक झारखंड बचाओ मोर्चा सभा को संबोधित करेंगे।

इन्होंने कहा झारखंड राज्य का गठन हुए 23 वर्ष बीत गए लेकिन झारखंड में  शहीदों और पुरखों के सपनों का झारखंड नहीं बन पाया है। झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासी जनता के भावनाओं को रौंदा जा रहा है और जल जंगल जमीन को लूट मची हुई है। जल जंगल जमीन की लूट में सरकार एवं सरकारी तंत्र भी शामिल हो चुका है। इस  विषम परिस्थिति पर झारखंड के आदिवासी मूलवासियों का अस्तित्व बचाए रखने का बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया है। झारखंड की जमीन ही नहीं रहेगी तो झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासी कैसे बचें बचेंगे।

झारखंड में चारों ओर जमीन की लूट मची हुई जिससे सरकार और सरकारी तंत्र पर अब झारखंड के आदिवासी मूलवासी जनता का विश्वास उठ गया है। कई संवैधानिक कानून सीएनटी एक्ट एसपीटी एक्ट के रहने के बावजूद झारखंड में जल जंगल जमीन सुरक्षित नहीं है।  इस अवसर  पर झारखंड बचाओ  मोरचा के वरिष्ठ  नेता रंजीत उरांव , विक्की पाहन , अनील तांबा ने झारखंडी जनता से अपील किया कि वें  23 अप्रैल 2023 तारीख को जमीन खतियान बचाओ जुटान में लाखों लाख की संख्या में उपस्थित होकर जमीन खतियान बचाओ महाजुटान उलगुलान को सफल करें।