Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ...

प्रधानमंत्री ने 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया

  • आजादी के अमृतकाल की याद दिलायी

  • हर किसी का बेहतर कार्य प्रेरणा बने

  • आम जनता की तकलीफों का ध्यान रखें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकारी कर्मी के रूप में अपनी यात्रा शुरू कर रहे लोगों से आजादी के अमृतकाल में हर कदम विकास के प्रयासों में योगदान करने और नागरिकों के साथ व्यवहार करते समय अपने को उसकी जगह रख कर सोचने तथा उनका उत्साह एवं विश्वास बढ़ाने वाला आचरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया है।

उन्होंने सरकारी कर्मियों से कहा कि वे देश के नागरिकों के मन में अपने बर्ताव से बुरा अनुभव न आने दें। श्री मोदी गुरुवार को सरकार के रोजगार मेला कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में भर्ती किए गए करीब 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति-पत्र वितरित करने के बाद उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे।

श्री मोदी ने कहा, अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि सरकारी सेवा में आने के बाद, दूसरों की उन उम्मीदों को आप पूरा करें। अपने आपको योग्य बनाएं। आप में से हर कोई किसी न किसी रूप में अपने कार्य से सामान्य मानव के जीवन को प्रभावित भी कर सकता है, प्रेरित भी कर सकता है। उसको निराशा की गर्त में डूबने से बचा भी सकता है।

इससे बड़ा मानवता का क्या काम हो सकता है साथियों? उन्होंने कहा, आपकी कोशिश होनी चाहिए कि आपके कार्य का सकारात्मक प्रभाव हो, आपके काम से सामान्य मानवी का जीवन बेहतर हो। व्यवस्थाओं पर उसका विश्वास बढ़ना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, आज आप एक सरकारी कर्मचारी के तौर पर अपनी यात्रा भले ही शुरू कर रहे हैं।

इस यात्रा में हमेशा उन बातों को याद रखना चाहिए और हमेशा अपने आप को एक सामान्य नागरिक के तौर पर आप पिछले पांच साल से, 10 साल से या जब से समझने लगे हैं, क्या-क्या महसूस करते थे। सरकार का कौन सा व्यवहार आपको अखरता था। सरकार का कौन सा व्यवहार आपको अच्छा लगता था। आप भी ये जरूर मन में मानिये कि जो बुरे अनुभव आपको आए हैं, आपके रहते हुए किसी भी देश के नागरिक को बुरा अनुभव नहीं आने देंगे।

सरकार ने एक वर्ष के भीतर केंद्र सरकार में करीब 10 लाख नौकरियां देने का फैसला किया है। इसकी के तहत पिछले वर्ष 22 अक्टूबर को पहला पीएम रोजगार मेला शुरू किया गया था, जहां 75 हजार सरकारी नौकरियां दी गईं। कई रोजगार मेलों के जरिए अब तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 2,18,000 नौकरियां प्रदान की गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, आज जिन लोगों को नियुक्ति पत्र मिला है, उन्हें मैं विशेष तौर पर कुछ सुझाव अवश्य देना चाहता हूं।

आप में से कुछ लोग रेलवे, तो कुछ लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ रहे हैं। कुछ लोगों को बैंकों में अपनी सेवाएं देने का अवसर मिल रहा है। ये आपके लिए देश के विकास में योगदान देने का अवसर है। उन्होंने कहा, आप कल्पना कर सकते हैं कितने उत्तम कालखंड में, कितने उत्तम अवसर के साथ, देश को आगे बढ़ाने के लिए आज आपके कंधों पर आप नयी जिम्मेदारी ले रहे हैं।

आपका एक-एक कदम, आपके समय की एक-एक पल देश को तेज गति से विकसित बनाने में काम आने वाली है। इन नवनियुक्त कर्मियों में ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जूनियर इंजीनियर/सुपरवाइजर, असिस्टेंट प्रोफेसर, टीचर, लाइब्रेरियन, नर्स, प्रोबेशनरी ऑफिसर, पीए, एमटीएस, अन्य शामिल हैं। नये भर्ती किए गए लोगों को कर्मयोगी प्रारंभ के जरिए खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।