Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Murder Case: मछली कारोबारी की नृशंस हत्या का खुलासा; मजदूरी बढ़ाने की मांग पर मजदूरों ने उता... Bijapur Medical News: पेड़ से गिरे युवक के लिए संघर्ष बनी रात; 108 टीम ने कीचड़ भरे रास्तों में की ज... Dhamtari News: धमतरी में हाई-टेंशन टावर पर चढ़ा युवक; दो शादियों के विवाद के चलते घंटों चला हाई-वोल्ट... Pawan Khera in Raipur: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का BJP और RSS पर बड़ा हमला; राम मंदिर विवाद पर उठाए सव... Kawardha News: खनिज विभाग और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन; खरहट्टा में अवैध रेत भंडारण का भंडाफोड़ Kawardha Road Accident: कबीरधाम में दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर; 1 की मौत, 5 लोग गंभीर घायल Korba News: बालको थाना इलाके के जंगल में मिला युवती का शव; 20 दिनों से थी लापता, जहर मिलने से मची सन... BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र में 17 करोड़ का स्क्रैप घोटाला; संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश Korba Elephant Attack: कोरबा में हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत; जंगल में विचरण कर रहा 15 हाथिय... रायपुर: नकटी गांव में 'विधायक कॉलोनी' के लिए चला बुलडोजर, बारिश में बेघर हुए 80 से ज्यादा परिवार

आक्रामक होते विपक्ष के तेवर से अब आसन भी परेशान

  • चंद मिनटों में ही कार्यवाही स्थगित

  • तख्तियां लेकर आज भी प्रदर्शन हुआ

  • सदन ने महिला मुक्केबाजों को बधाई दी

नयी दिल्लीः लोकसभा में अडानी मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग को लेकर विपक्ष के भारी हंगामे के कारण मंगलवार को सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

पीठासीन अधिकारी रमा देवी ने एक बार स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की, विपक्ष के सदस्य हाथों में तख्तियाँ लेकर आसन के समक्ष आकार नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सदस्यों ने जेपीसी की माँग को लेकर जमकर नारेबाजी की। पीठासीन अधिकारी ने हंगामे के बीच जरूरी कागजात पटल पर रखवाए गए और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले भी प्रश्नकाल तथा शून्यकाल बाधित रहा और कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। पीठासीन अधिकारी मिधुन रेड्डी ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए प्रश्नकाल आरंभ किया तो विपक्ष के सदस्य सदन के बीचोबीच आकर हंगामा करने लगे।

सत्ता पक्ष के सदस्य भी अपने सीटों पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। दोनों तरफ से हुए हंगामे को देखते हुए पीठासीन अधिकारी ने एक मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इस दौरान ही आसन की तरफ कागजात भी फेंके गये, जिसे कैमरे ने रिकार्ड भी किया।

अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग कर रहे विपक्षी दलों के सदस्यों ने मंगलवार को राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी और आज भी कोई कामकाज नहीं हो सका।

सभापति जगदीप धनखड़ ने भोजनावकाश के बाद कार्यवाही शुरू करते हुये कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिए निर्णयों की जानकारी दी। इस दौरान भी विपक्षी सदस्यों ने अपनी सीट से उठकर नारेबाजी की जिसके कारण सभापति ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले सुबह श्री धनखड़ ने जरुरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद जैसे ही कार्यवाही शुरू करनी चाही तो कांग्रेस के सदस्य अपनी सीट से उठकर आसन के निकट आकर नारेबाजी करने लगे। सभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपनी जगहों पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि वह नियम 267 के तहत मिले नोटिस पर अपनी व्यवस्था देने वाले हैं लेकिन विपक्षी सदस्य आसन के निकट खड़े रहकर नारेबाजी करते रहे। सभापति ने उनकी अपील का असर ना होते देख सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

उल्लेखनीय है कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शुरू हुए टकराव ने गतिरोध का रूप ले लिया जिसके कारण एक दिन भी कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी है । सत्ता पक्ष ने जहां विदेश में देश के बारे में आपत्तिजनक बयान देने के लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा वही विपक्षी दलों के सदस्य अदानी समूह से संबंधित मामले में जांच के लिए  संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग पर अड़े हैं।

इस गतिरोध के चलते संसद की कार्यवाही लगातार बाधित रही है और एक दिन भी सुचारू रूप से नहीं चल सकी है।  सभापति ने सुबह सुबह कार्यवाही शुरू करने से पहले महिला विश्व  मुक्केबाजी  चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतने के लिए देश की महिला मुक्केबाजों की सराहना की और समूचे सदन तथा देशवासियों की तरफ से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी ।

उन्होंने कहा कि निखत जरीन, लवलीना बोरगोहेन ,नीतू घनघास और स्वीटी बूरा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटा कर स्वर्ण पदक हासिल किया और खेलों के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया । उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है और इन मुक्केबाजों की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत तो है ही बल्कि देश में नारी शक्ति के उदय का प्रतीक भी है।  उन्होंने कहा कि इस जीत से यह भी पता चलता है कि देश खेलों के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन महिला मुक्केबाजों ने अपनी मेहनत और कौशल से देश का नाम रोशन किया है।