Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई सामग्री से सूरज की रोशनी से पराबैगनी प्रकाश, देखें वीडियो Banmankhi Junction News: उद्घाटन से पहले ही टपकी अमृत भारत स्टेशन की छत; 21.5 करोड़ के निर्माण की खु... Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस...

अडानी समूह में सरकारी निवेश की जांच क्यों नहीं : राहुल-प्रियंका

नयी दिल्ली: कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक एवं कर्मचारी भविष्य निधि जैसे संगठनों में जमा आम जनता का पैसा अडानी समूह की कंपनियों में सरकार ने क्यों लगाया है और जब इसकी जांच की मांग की जा रही है तो सरकार चुप्पी क्यों साध रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है और जब इस घोटाले की जेपीसी से जांच की मांग की जा रही है तो सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है और घोटाले की जांच भी नहीं कराई जा रही है। श्री गांधी ने कहा एलआईसी की पूंजी, अडानी को। एसबीआई की पूंजी,अडानी को। ईपीएफओ की पूंजी भी अडानी को।

मोडानी के खुलासे के बाद भी, जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी, न जांच, न जवाब। आखिर इतना डर क्यों। श्रीमती वाड्रा ने कहा ‘‘मोदी जी की निगरानी में एसबीआई का पैसा अडानी को, एलआईसी में लगा जनता का पैसा अडानी को, भविष्य निधि में जमा कर्मचारियों की मेहनत का पैसा अडानी को ,लेकिन भ्रष्टाचार और अडानी की फर्जी कंपनियों की जांच नहीं कराएंगे।

प्रधानमंत्री जी दोस्त बचाओ मिशन पर हैं, हमें एकजुट होकर देश बचाना है।’’ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जो पैसा अडानी समूह की कंपनियों में गलत तरीके से डाला गया है उसको लेकर सरकार से सवाल पूछे जा रहे हैं लेकिन न सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं और ना आरोपों की जांच का काम किया जा रहा है।

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भी सवाल किया कि आखिर अडानी की संपत्ति कुछ ही साल में 12 लाख करोड़ रुपये कैसे पहुंची है और जब इस बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल किया तो उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।