Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया स्थानीय स्तर पर झड़पों में 25 नागा महिला घायल भूपेंद्र यादव के घऱ जुटे थे टीएमसी के सांसद फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ी Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... सीमा पार ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्...

लोगों को मास्क लगाने और भीड़ से बचने की हिदायत दी गयी

  • राज्यों को ऑक्सीजन की तैयारी रखने का निर्देश

  • आशंका है कि वायरसों ने स्वरुप बदल लिया है

  • देश के अलग अलग हिस्से से मिल रही जानकारी

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 114 दिन में पहली बार देशभर में शनिवार को दैनिक रोगियों की संख्या 500 के पार पहुंच गया।

पिछले 11 दिनों में सात दिन का औसत भी दोगुणा हो गया है। हालांकि तुलनात्मक रूप से देखें तो कुल संख्या अब भी कम है और संक्रमण के चलते मौतों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। पिछले सात दिन में 6 मौतें हुई हैं। पिछले साल 18 नवंबर के बाद भारत में शनिवार को सबसे ज्यादा 524 मामले सामने आए।

बीते सात दिनों में 2,671 नए मामले दर्ज किए गए हैं, यह आंकड़ा उससे पहले सात दिनों में आए 1802 केस से करीब 50 प्रतिशत ज्यादा है। कोरोना के मामले ऐसे समय में बढ़ रहे हैं जब एच3एन2 इन्फ्लुएंजा से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके भी लक्षण कोरोना की तरह ही हैं।

इस दौरान कम से कम 100 नए केस आने वाले राज्यों में गुजरात सबसे ऊपर है। वहां केसेज 48 से बढ़कर 190 पहुंच गए। महाराष्ट्र में 86% की बढ़ोतरी देखी गई और तमिलनाडु में 224 केस और तेलंगाना में 197 केस सामने आए। कई दूसरे राज्यों में केसेज बढ़ रहे हैं लेकिन साप्ताहिक आंकड़े 100 से कम हैं। दिल्ली में 97 नए केस पता चले हैं, जो पिछले हफ्ते में 72 थे।

फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। रविवार को गुड़गांव में कोरोना के तीन नए मरीज मिले। भारत में केस बढ़ने के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है। नीति आयोग ने दवा और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। लोगों को कोरोना की तरह ही नाक-मुंह ढकने, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी जा रही है।

इधर, चार हफ्ते से देश में धीरे-धीरे कोविड के मामले भी बढ़ने लगे हैं। इससे पहले पिछले साल जून-जुलाई में संक्रमण में वृद्धि देखी गई थी। महाराष्ट्र और कई दक्षिणी राज्यों में ज्यादा मामले मिल रहे हैं। शनिवार को बीते सप्ताह में तीन राज्यों में ही 500 से ज्यादा मामले पता चले।

इनमें कर्नाटक में 584, केरल में 520 और महाराष्ट्र में 512 हैं। रविवार को गुजरात में 47 नए कोविड केस सामने आए हैं। इस तरह से राज्य में कुल ऐक्टिव केस की संख्या 213 हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि 104 दिन बाद कोरोना के आंकड़े 200 के पार गए हैं। कुल में से 122 यानी 57 प्रतिशत मामले केवल अहमदाबाद जिले से हैं।

वडोदरा में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 3.2 प्रतिशत दर्ज किया गया है। सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ महाराष्ट्र के सोलापुर में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। फिलहाल सोलापुर शहर में 17 और ग्रामीण भाग में 4 सक्रिय मरीज हैं। मुंबई, पुणे, ठाणे, वाशिम और धारावी में भी कोरोना के मरीज हैं। हालांकि, यह सभी मामूली लक्षण वाले रोगी हैं।