Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

सीबीआई ने राबड़ी देवी से की पूछताछ

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी से आज उनके सरकारी आवास पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में पूछताछ की ।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सीबीआई की टीम सुबह श्रीमती राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंची और उनसे जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में करीब चार घंटे तक पूछताछ की । इस दौरान उनके आवास के बाहर राजद के कार्यकर्ता धरना पर बैठे रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे ।

सीबीआई ने श्रीमती राबड़ी देवी को इस मामले में पूछताछ के लिए नोटिस दिया था। पहले यह पूछताछ सीबीआई कार्यालय में होनी थी लेकिन बाद में उन्हें राहत देते हुए सीबीआई की टीम उनके घर पर ही पूछताछ के लिए तैयार हो गई। पूछताछ के बाद श्रीमती राबड़ी देवी अपने छोटे पुत्र और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ विधान परिषद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए निकल गई।

उन्होंने पूछताछ के बारे में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि यह सब चलता रहता है। वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में जिस दिन से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से ही यह सब हो रहा है। वह तो कह रहे हैं कि सीबीआई यहीं (राबड़ी आवास में) अपना कार्यालय खोल ले ।

उन्होंने कहा कि पहले भी सीबीआई इस मामले की कई बार जांच करके इसे बंद कर चुकी है । रेलवे ने भी इसे घोटाला नहीं माना है लेकिन उनके परिवार को परेशान करने के लिए यह सब किया जा रहा है ।

गौरतलब है कि श्री लालू प्रसाद यादव जब वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे इस दौरान उन पर जमीन के बदले रेलवे में कुछ अयोग्य लोगों को नौकरी देने का आरोप है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और उसने श्री यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी दो बेटी समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

इनमें से 14 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र भी समर्पित कर दिया है। इस मामले में अदालत ने 14 मार्च को श्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्री मीसा भारती को अदालत में पेश होने के लिए सम्मन जारी किया है।

विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा : प्रियंका

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है और जो उनके दबाव में नहीं आता है उन्हें सरकारी एजेंसियों के माध्यम से तंग किया जाता है।

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें झुकने के लिए कहा जा रहा है लेकिन जो झुकने को तैयार नहीं होते उन्हें परेशान किया जाता है। अब यही बर्ताव बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और श्रीमती राबड़ी देवी के साथ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जो विपक्षी नेता भाजपा के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं, उन्हें ईडी-सीबीआई के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है। आज राबड़ी देवी जी को परेशान किया जा रहा है। लालू प्रसाद जी और उनके परिवार को वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है, क्योंकि वे झुके नहीं।