Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

मनीष सिसोदिया चार मार्च तक सीबीआई हिरासत में

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अदालत ने आगामी चार मार्च तक सीबीआई की हिरासत में भेजा है। बीच में अदालत की कार्यवाही स्थगित होने के बाद स्पेशल जज एमके नागपाल ने यह स्थगित किये गये फैसले की जानकारी दी।

सिसोदिया को रद्द किये जा चुके दिल्ली की आबकारी नीति के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वैसे आम आदमी पार्टी और खुद मनीष सिसोदिया ने पहले ही अंदरूनी सूचनाओँ के आधार पर उन्हें गिरफ्तार करने का पूर्व में ही एलान कर दिया था।

इस कार्रवाई के बाद आप कार्यकर्तां ने दिल्ली सहित कई शहरों में प्रदर्शन किया। दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाले अनेक कार्यकतार्ओं को हिरासत में लिया गया। वहां पर पहले से ही भारी पुलिस की तैनाती कर दी गयी थी।

इसी क्रम में जम्मू में आप की इकाई ने वहां के भाजपा कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। सभी स्थानों पर ऐसे प्रदर्शन के क्रम में भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई और यह आरोप लगाया गया कि वर्तमान सरकार अपने विरोधियों की मुंह बंद करने के लिए झूठे मुकदमे में उन्हें फंसा रही है। दूसरी तरफ अपने ऊपर लगने वाले अडाणी घोटाला जैसे मामलों में भाजपा ने चुप्पी साध रखी है।

सीबीआई ने उन्हें पांच दिन की हिरासत में दिये जाने का विशेष अदालत से किया अनुरोध किया। सीबीआई के वकील ने कहा कि आबकारी घोटाले में साजिश बहुत सुनियोजित और गोपनीय तरीके से रची गयी।

श्री सिसोदिया की ओर से उनके वकील ने रिमांड की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि यदि कोई कुछ कहने की इच्छा न रखता हो तो यह गिरफ्तारी का आधार नहीं हो सकता।

श्री सिसोदिया को 15.10 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया था। सीबीआई ने कल आठ घंटे की पूछताछ के बाद श्री सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। उन्हें आज रिमांड के लिए दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया।

इस बीच, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री सिसोदिया को गिरफ्तार किये जाने के खिलाफ राजधानी में कई जगह प्रदर्शन किये।

अदालत में भी इस विषय पर दोनों पक्षों के वकीलों ने अपने अपने तर्क दिये। आप की तरफ से यह सवाल पहले ही उठाया गया है कि एक निर्वाचित सरकार का फैसला, जिसे उप राज्यपाल ने मंजूरी दी थी, उस पर सवाल कैसे उठाया गया और अगर सवाल उठा तो अब तक दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल से इस बारे में पूछताछ क्यों नहीं की गयी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के ज्यादातर अधिकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं।

श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

लेकिन सिसोदिया को गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी। उन्होंने कल अपने बयान में कहा था  कि मनीष बेकसूर हैं।

उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इससे हमारे हौसले और बढ़ेंगे।

हमारा संघर्ष और मजबूत होगा। गौरतलब है कि श्री सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद कल गिरफ्तार किया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया गया।

 

इससे पहले दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया था। वैसे खुद श्री सिसोदिया तथा आम आदमी पार्टी ने पहले ही इस गिरफ्तारी का एलान कर दिया था। खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें अंदरखाने से इस बात की जानकारी मिल चुकी है।