Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही असम में एक हत्या

  • हत्या के बाद कई टुकड़े कर फ्रिज में रखी लाश

  • सात महीने बाद सामने आयी क्रूर हत्या की कहानी

  • पुलिस ने तीनों आरोपियों को कर लिया है गिरफ्तार

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी:एक चौंकाने वाले मामले में, गुवाहाटी के नूनमती इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति और सास की हत्या कर दी और शव के हिस्सों को रेफ्रिजरेटर में रख दिया।

रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना दोनों की क्रूर हत्या के 7 महीने बाद 19 फरवरी को सामने आई, जब आरोपी बंदना कलिता ने अपराध स्वीकार किया।गुवाहाटी पुलिस आयुक्त दिगंत बोरा ने बताया कि  दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही असम में एक हत्या के मामले ने सभी को चौंकाकर रख दिया है।

जहां एक महिला ने अपने पति और सास की पहले हत्या कर दी और फिर उनके शरीर के टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया। हत्या के करीब सात महीने बाद रविवार (19 फरवरी) को देर रात इस खौफनाक घटना का खुलासा हुआ। घटना गुवाहाटी के नूनमाटी इलाके में हुई थी।

घटना में बताया जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम आरोपी महिला बंदना कलिता और उसके प्रेमी ने मिलकर दिया। पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर जघन्य अपराध को कबूल कर लिया है।

शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपियों ने पहले मां-बेटे की हत्या की। फिर शवों के टुकड़े किए और शरीर के अंगों को फ्रिज में रख दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के तीन दिन बाद आरोपी ने अपने पति अमरज्योति डे और सास शंकरी डे के शरीर के अंगों को बांग्लादेश की सीमा से लगे मेघालय के दावकी के पास फेंक दिया।

बंदना कलिता के प्रेमी अरूप डेका और एक अन्य साथी धनजीत डेका ने कथित तौर पर अपराध करने में बंदना की मदद की थी। दोनों मृतक अगस्त 2022 से लापता बताए जा रहे थे।नूनमाटी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है ताकि अपराध में इस्तेमाल किए गए शरीर के अंगों और औजारों का पता लगाया जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कलिता के पड़ोसियों ने पुष्टि की कि उन्होंने उसे अपने घर की छत पर फर्नीचर जलाते हुए देखा था। कलिता के दो दोस्तों, अरूप डेका और धनजीत डेका को हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

घटना की जानकारी रखने वाले पड़ोसी हैरान रह गए और उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी बंदना कलिता पिछले साल घर की सफाई करने आई थी और उसे छत पर बिस्तर और अन्य कपड़े जलाते हुए देखा था। आरोपी बंदना कलिता और उसके दो साथी अरूप डेका और धनजीत डेका अब गुवाहाटी के नूनमती पुलिस की हिरासत में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है।