Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा... मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे... Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार क... Noida: सैलरी को लेकर नोएडा में मजदूरों का भारी बवाल, पुलिस पर पथराव और आगजनी; हालात काबू करने के लिए... आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- 'अस्पताल में... पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके म... MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने ज...

राज्यसभा में सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उठाये जरूरी सवाल

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना के संबंध में सवाल किये। इस बारे में केंद्रीय राज्य मंत्री ने उत्तर में  कहा कि विगत तीन वर्षों में झारखंड से कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज राज्यसभा में झारखंड में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग केलिए विगत तीन वर्षों के (पीएम केएस वाई) किसान संपदा योजना के अंतर्गत कितनी धन राशि आवंटित की गई है ,तथा उसमे कितनी धनराशि खर्च हुई है?

प्रश्नों का उत्तर देते हुए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा  कि गत तीन वर्षों में मंत्रालय द्वारा जारी किए गए विज्ञापनों के उत्तर में झारखंड से खाद्य प्रसंस्करण सुविधाएं स्थापित करने का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं है।

उन्होंने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय इससे संबंधित सुविधाओं की स्थापना हेतु अनुदान सहायता के रूप में  वित्तीय सहायता प्रदान करने केलिए प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएम केएस वाई)की विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित कर रहा  है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के अंतर्गत सभी उपयोजनाएं मांग संचालित हैं जिनमे समय समय पर जारी की गई अभिरुचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से इच्छुक व्यक्तियों या संस्थाओं से  प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते हैं।