Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिवारवाद के आरोपों में सर तक डूबी है कमेटी बंगाल के चुनाव का असर देश की राजनीति पर भी चार मई की मत गणना के लिए अतिरिक्त अफसर तैनात डिजिटल लर्निंग की दौड़ में पिछड़ गयी राजधानी रांची Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... सेना ने संदिग्ध विस्फोटक को किया निष्क्रिय नियमों को ताक पर रख दवा और उपकरणों की खरीद उच्च न्यायालय के नये निर्देश से पत्थर उद्योग पर संकट Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू...

कांग्रेस अध्यक्ष का पाकुड़ दौरा ऐतिहासिक होगा – शशि भूषण राय

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण राय जी ने 11 फरवरी को पाकुड़ में होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे पर अपने विचार रखते हुए कहा कि राज्य भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी खुश है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष , भगवान बिरसा मुंडा की भूमि झारखंड में पधार रहे हैं।

विशेषकर पाकुड़ एवं संथाल क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष है क्यूंकि कांग्रेस अध्यक्ष ने पाकुड़ में सभा करने का निर्णय लिया। श्री राय ने कहा कि पूरे झारखंड में जिस तरह से गठबंधन सरकार काम कर रही है एवं राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चला है, उससे कांग्रेस और गठबंधन साथियों की स्थिति पहले से मजबूत हुई है और आगामी लोकसभा चुनाव में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आज देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और झूठ अपने चरम पर है एवं आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। जनता आने वाले चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को देखकर भाजपा को इसका जवाब देगी।

श्री राय ने जोड़ा कि समस्त झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्तागण सम्मानित अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं विधायक दल नेता आदरणीय आलमगीर आलम जी के नेतृत्व और हमारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटि के प्रभारी श्री अविनाश पंडे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी जी जान से लगे हुए हैं और अपने नेता के आगमन के लिए उत्सुक है।