Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lohardaga Fire News: कुडू में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग; 15 लाख का सामान जलकर खाक Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा...

मिलिए बॉबी से, यह दुनिया का सबसे उम्रदराज कुत्ता है

लिसबनः यहां के पश्चिमी प्रांत के लाइरिया के एक गांव कॉंक्वीरोस में रहने वाला बॉबी दुनिया के सबसे उम्र दराज कुत्ता का खिताब पा चुका है। गिनिज बूक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने सारे तथ्यों की जांच कर लेने के बाद उसकी उम्र तीस साल 268 दिन बतायी है।

वैसे इस दौरान उसके आचरण पर उम्र का प्रभाव भी साफ साफ नजर आता है। वह आम तौर पर इंसानी भोजन ही पसंद करता है। इनदिनों उसके देखने की क्षमता कम हो गयी है।

इसलिए चलते फिरते में वह कई बार सामने के अवरोध से टकरा भी जाता है। आम तौर पर कुत्तों का जीवन 12 से 18 साल तक ही आंका गया है। लेकिन तीस साल से अधिक समय तक किसी कुत्ता के जिंदा होने की यह पहली घटना है।

वैसे वह पूरी तरह असहाय नहीं हो गया है और अपने समय में घऱ के पिछवाड़े में चहल कदमी भी करता रहता है। गिनिज बूक ऑफ बर्ल्ड रिकार्ड्स में इसे पुर्तगाल की प्रजाति का कुत्ता माना गया है।

आम तौर पर इस प्रजाति के कुत्ते मवेशी की रखवाली करते हैं। वैसे इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के एक श्वान के 32 साल तक जीवित रहने की सूचना दर्ज है। लेकिन इस बार बॉबी की उम्र जांचने के लिए उसका विधिवत परीक्षण भी किया गया था।

इस कुत्ते का पता चलने के बाद रिकार्ड में नाम दर्ज होने के दौरान उसके मालिक लिओनेल कोस्टा ने कहा कि जब बॉबी का जन्म हुआ तो वह खुद आठ साल के थे।

उसका जन्म 11 मई 1992 को हुआ था। वैसे लिओनेल के मुताबिक उनके परिवार में अधिक आयु के कुत्तों का पुराना रिकार्ड है। घर के पिछवाड़े में लकड़ी के ढेर के अंदर बॉबी का जन्म हुआ था। वह आज भी उसी इलाके में ज्यादा घूमता रहता है। उसके जन्म के वक्त उसकी मां ने तीन और बच्चों को जन्म दिया था।

उन तीनों को लिओनेल के पिता ने दूसरों को दे दिया। शायद बॉबी को भी घर से दूर कर दिया जाता लेकिन वह इसी लकड़ी के ढेर में छिप गया था। घर के बच्चों ने बाद में उसे पाया। पारिवारिक माहौल में बड़ा होने की वजह से बॉबी अत्यधिक सामाजिक जीव बन चुका है।

वह आस पास के दूसरे जानवरों के साथ घूमता रहता है। वैसे बचपन से ही उसे इंसानो का भोजन ज्यादा पसंद है। अब अधिक उम्र होने की वजह से वह भोजन के बाद थोडी देर तक आराम करता रहता है। बाद में वह घर के पिछवाड़े में चला जाता है, जहां चार बिल्लियों से उसकी दोस्ती है।