Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच...

पूर्व मंत्री रज्जाक अंसारी की 106 वीं जयंती मनायी गयी

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिहार सरकार में रहे पूर्व मंत्री अब्दुर्र रज्जाक अंसारी की 106वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनायी गयी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व अन्य कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्व। अब्दुर्र रज्जाक अंसारी के व्यक्तित्व एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सरल एवं सादगी का प्रतीक बताया।

उन्होंने ने कहा कि स्व. अंसारी का जन्म गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने कड़ी मेहनत तथा लगन से शिक्षा ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व. अंसारी बुनकरों की समस्या के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें। उनके अथक प्रयास से छोटानागपुर में रिजनल लिमिटेड की स्थापना की गयी।

उन्होंने ने कहा कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए कैथ लेब सुपर स्पेशलाईण्ड हृदय चिकित्सा केन्द्र की स्थापना हुई। आज यह चिकित्सा केन्द्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व चिकित्सा प्रदान कर दी है। जयंती समारोह को प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनवर अंसारी, डॉ गुलफाम मुजीबी, मंजुर अहमद अंसारी, रौशन लाल भाडिया,  खुर्शीद हसन रूमी एवं शहीद अहमद अंसारी ने भी संबोधित किया।

जयंती समारोह का संचालन प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सर्वश्री  अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, गजेन्द्र सिंह, खुर्शीद हसन, मो साबीर, डॉ एम तौसीफ, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, नेली नाथन, वारिश कुरैशी, उमर खान, ऐनुल हक, मो शहीद अंसारी, भानू प्रताप बड़ाईक, शाहजहां अंसारी, अब्दुल कयूम अंसारी, खलील अहमद, वसम, छोटू सिंह, जमील अहमद अंसारी, गणेश रवि, इस्तियाक अहमद, जावेद, मो नसीम अंसारी, फिरोज आलम सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।