Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा... मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे... Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार क... Noida: सैलरी को लेकर नोएडा में मजदूरों का भारी बवाल, पुलिस पर पथराव और आगजनी; हालात काबू करने के लिए... आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- 'अस्पताल में... पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके म... MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने ज... प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्र...

विधानसभा चुनाव से पहले सक्रिय हुआ है प्रशासन

  • छापामारी में भारत में बनाए गए विदेशी शराब भी बरामद

  • त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव होना है

  • काफी नकदी वाहनों की जांच के दौरान बरामद की गयी

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: नागालैंड और मेघालय पुलिस ने विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से पूरे राज्य में छापेमारी और तलाशी ली है। राज्य में  हथियार और गोला-बारूद सहित 18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त की गई है।नागालैंड पुलिस ने विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से पूरे राज्य में छापेमारी और तलाशी ली है।

दोनों राज्य  में हथियार और गोला-बारूद सहित 18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त की गई है।  इस साल 27 फरवरी को चुनाव होंगे।मालूम हो कि चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी।

पुलिस राज्य भर में कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तलाशी ले रही है।आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस सप्ताह अकेले पुलिस विभाग ने 18,49,73,650 रुपये की कुल जब्ती राशि जब्त की है।

जब्त किए गए सामानों में 3,43,53,025 रुपये के नशीले पदार्थ, अन्य कंट्राबेंड (14,84,14,000 रुपये), हथियार और गोला-बारूद (50,900 रुपये), भारत निर्मित विदेशी शराब (21,25,725 रुपये) और अन्य बरामदगी (30,000 रुपये) शामिल है।

चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में इस साल फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी। तीनों राज्यों के नतीजे 2 मार्च 2023 को घोषित किए जाएंगे।

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान एक ही चरण में 16 फरवरी को और नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को होगा। इस बीच मेघालय में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान प्रशासन ने पूर्वी जयंतियां हिल्स जिले के एक गांव से करीब 10 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं, जिनका कोई लेखा-जोखा नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सुतंगा-साईपुंग विधानसभा क्षेत्र के उम्किआंग गांव में तीन अलग-अलग अभियानों में असम से आने वाले वाहनों से यह नकदी जब्त की गई है।