Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें

सोलेदार के युद्ध पर परस्पर विरोधी दावा किया दोनों देशों ने

मॉस्कोः रूस ने दावा किया है कि खदान शहर सोलेदार पर अब उनका कब्जा हो चुका है। कई दिनों से इस शहर पर रूसी सेना लगातार हमला कर रही थी। अब रूसी सेना द्वारा कब्जा किये जाने की सूचना सार्वजनिक किये जाने के तुरंत बाद यूक्रेन ने इस दावे का खंडन किया है।

यूक्रेन ने कहा कि वहां अब भी दोनों सेनाओं को बीच जोरदार संघर्ष चल रहगा है। पूर्वी यूक्रेन का यह शहर अपने नमक के खदानों के लिए प्रसिद्ध है। दरअसल इस बड़े शहर पर कब्जा के साथ ही रूसी सेना का डोनबॉस के पूरे पूर्वी इलाके पर कब्जा हो जाएगा। उसके बाद वे मोर्चा पर तैनात यूक्रेन की सेना पर दोनों तरफ से हमला कर सकेंगे।

डोनबॉस के इलाके पर कब्जा का रूसी सेना का प्रारंभ से ही लक्ष्य रहा है। यूक्रेन के चार इलाकों को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन रूसी क्षेत्र घोषित कर चुके हैं। इनमें डोनबॉस और लुहांस्क में पहले से ही रूस समर्थक हथियारबंद विद्रोही मौजूद थे। ये विद्रोही वर्ष 2014 से ही इन इलाकों को रूसी इलाका मानकर यूक्रेन की सरकार का विरोध करते आ रहे थे। अभी हालत यह है कि लुहांस्क के अधिकांश इलाके पर रूसी कब्जा है जबकि डोनेटस्क के आधा पर अब भी यूक्रेन की सेना मौजूद है।

हाल के दिनों में सोरेदार पर रूसी हमला बढ़ गया था। इस वजह से वहां संघर्ष भी तेज हो गया था। अब रूस की तरफ से इस शहर पर नियंत्रण होने का दावा किया गया है। वैसे दोनों तरफ से परस्पर विरोधी दावों में सच क्या है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पायी है।

रूसी सेना की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने सोलेदार पर कब्जा होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शेष इलाके पर नियंत्रण के लिए यहां पर रूसी सेना का स्थायी कब्जा होना जरूरी थी। उनके मुताबिक इस शहर पर नियंत्रण के बाद रूसी सेना बाखमुट के इलाके में यूक्रेन की सेना की सप्लाई लाइन का काट सकती है। बीच के इलाकों में जहां जहां भी यूक्रेन की सेना है, उन्हें सभी तरफ से घेरना संभव होगा। दूसरी तरफ यूक्रेन की सेना के प्रवक्ता शेरही चेरेवाटी ने कहा कि इस शहर में यूक्रेन के सैनिक अब भी मौजूद हैं और स्थिति उनके नियंत्रण में है।