Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली... लाडवा में बोले CM नायब सिंह सैनी—'सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली राहत, गरीबों के द्वार पहुंच रही ... 'आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान', इंदौर में बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश ... उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़: गंजबासौदा में बिना सिर वाले धड़ के बाद अब मिला मानव सिर, पुलिस ... एमपी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब न्यूनतम 70% अंक वाले टॉपर ही होंगे पा... Indore Jalud Solar Plant Capacity Expansion: इंदौर नगर निगम की बड़ी तैयारी! जलूद सोलर प्लांट की क्षम... इंदौर के चंदन नगर में दर्दनाक हादसा, हाथी को गुड़ खिला रहे ऑटो चालक को हाथी ने कुचला; हुई मौत मानव उत्पत्ति की पूर्व धारणा को नये सिरे से चुनौती पन्ना में 3 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने टीकाकरण में लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप ओंकारेश्वर हादसे पर सीएम मोहन यादव का सख्त रुख, बोले—'लापरवाह अधिकारी होंगे निलंबित, दोषी पाए जाने प...

अमेरिका सहित पश्चिमी देशों को पुतिन की घोषणा पर यकीन नहीं

कियेबः रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के एलान के मुताबिक धार्मिक समारोह को ध्यान में रखते हुए 36 घंटे का युद्धविराम प्रारंभ हो चुका है। दूसरी तरफ यूक्रेन और अन्य सहयोगी देश इस युद्ध विराम को एक प्रचार मान रहे हैं। यूक्रेन के मुताबिक इस युद्धविराम की आड़ में रूस अपनी सेना और गोला बारूद के भंडार को फिर से भरने का काम कर रहा है। वैसे रूस के राष्ट्रपति ने ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के मौके पर इस एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की थी।

रूस के एलान के मुताबिक यह युद्धविराम डेढ़ दिनों का है और सिर्फ धार्मिक समारोह की वजह से इसका एलान किया गया है। दूसरी तरफ रूस का युद्धविराम प्रारंभ होन के बाद भी कियेब में करीब एक घंटे के बाद हवाई हमले के साइरन सुनाई पड़े हैं। वैसे इस दौरान किसी विस्फोट की आवाज नहीं सुनी गयी है।

यूक्रेन की तरफ से यह दावा किया गया है कि दोबारा हमला करने की तैयारियों में रूस अपनी सेना को फिर से तैयार कर रहा है। इस युद्धविराम के जरिए दुनिया को मुर्ख बनाकर प्रचार पाने की कोशिश की गयी है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एकतरफा युद्ध विराम के दौरान ही रूसी सेना नये सिरे से मोर्चाबंदी कर रही है।

खास तौर पर डोनबॉस के इलाके में यूक्रेन की सेना के लगातार आगे बढ़ते जाने की वजह से रूस को ऐसा करना पड़ रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आरोप लगाया है कि रूसी सेना अस्पतालों तक को निशाना बना रही है। क्रिसमस और नये साल के दिन भी ऐसे हमले नागरिक ठिकानों पर ही किये गये हैं। इसलिए पुतिन को युद्धविराम को सही नहीं माना जा सकता है।

यूक्रेन की सेना इस युद्धविराम को भी हल्के में नहीं ले रही है। उनका मानना है कि आगामी 24 फरवरी को युद्ध के एक साल पूरे होने वाले हैं। इसके बीच ही मौसम का फायदा उठाते हुए रूसी सेना नये इलाकों पर हमला करने की तैयारी कर रही है।

इसके पहले ही तुर्किश राष्ट्रपति के साथ अपनी बातचीत में पुतिन ने साफ कर दिया है कि रूस का इलाका घोषित क्षेत्रों पर से दावेदारी छोड़ने की स्थिति में ही यूक्रेन के साथ कोई शांति वार्ता हो सकती है। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है।