Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...

चीन में तबाही मचाने वाला कोरोना वेरियंट बंगाल पहुंचा

  • सभी लोग विदेश ले भारत लौटे हैं

  • पचास से अधिक लोग संपर्क में आये

  • अब सभी संपर्क वालों की जांच की गयी

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के नये वेरियंट बीएफ 7 के रोग पाये गये हैं। इतना ही नहीं बार बार पूर्व चेतावनी दिये जाने के बाद भी इनलोगों को दूसरों से खुद को अलग रखने का काम नहीं किया है। इसकी वजह से अनेक अन्य लोग भी उनके संपर्क में आये हैं। भारत में कोरोना फैलने के प्रारंभ में इसके लिए तबलीगी जमात को जिम्मेदार ठहराया गया था।

दरअसल उस वक्त भी विमानों से विदेशों से लौटने वाले ही अपने साथ यह संक्रमण ले आये थे। इनलोगों ने अपनी बीमारी छिपायी थी और हवाई अड्डों में हो रही जांच में पकड़े जाने से बचने के लिए बुखार उतारने की दवा विमान उतरने के आधा घंटे पहले खा ली थी। सिर्फ एक चर्चित मॉडल के बारे में पता चला था कि वह ब्रिटेन से यह संक्रमण लेकर आयी थी।

वैसे अमीर लोग, जो चार्टर्ड विमानों से भारत लौटे थे, बिना किसी जांच के निकल गये थे। इस बार कोरोना की जिनोम सिक्वेंसिंग में इस बात की पुष्टि हो गयी है। जिन चार लोगों में कोरोना का नया वेरियंट इस बार पाया गया है वे विदेश से लौटे थे। यहां भी जिनोम सिक्वेंसिंग के ही उनमें संक्रमण होने का पता चला है।

वैसे यह चारों लोग फिलहाल स्वस्थ हैं और कोरोना के विषाणु अब तक उनके शरीर में पूरी तरह सक्रिय नहीं हुए हैं। इनमें से एक कोलकाता का निवासी हैं जबकि एक महिला सहित तीन लोग एक ही परिवार के हैं। इस जांच से कोरोना के नये वेरियंट के यहां पहुंचने की पुष्टि हो चुकी है। दूसरी तरफ जांच रिपोर्ट की जानकारी मिलने के बाद चारों को दूसरों से मिलने से मना किया गया है। जिनलोगों से वे मिल चुके हैं, उनकी पहचान कर उनकी भी जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक कोलकाता के जिस व्यक्ति में यह संक्रमण मिला है, वह मूल रुप से बिहार का निवासी है। उनके संपर्क में 22 लोग आये थे। बाकी तीन लोग राज्य के नदिया जिला के रहने वाले हैं। इन तीनों के संपर्क में 33 लोग आये थे। इन सभी के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

वैसे स्वास्थ्य विभाग ने इस बात के लिए आश्वस्त किया है कि वैक्सिन लेने की वजह से यहां चीन जैसी विकट परिस्थिति उत्पन्न होने की आशंका नहीं है। एहतियात के तौर पर राज्य के सभी अस्पतालों को आगामी 25 जनवरी तक कोरोना रोगियों की देखभाल की आपात व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया जा चुका है।

बताया गया है कि जिन रोगियों को सांस की तकलीफ होगी, सिर्फ उन्हें ही तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। शेष लोगों को अपने अपने घरों में क्वारेंटीन यानी एकांतवास में रहने का निर्देश जारी किया गया है। अस्पतालों को फिर से अतिरिक्त ऑक्सीजन का इंतजाम करने के निर्देश दिये जा चुके हैं। साथ ही मास्क के निर्देश को फिर से लागू कर दिया गया है।