Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के लिए रेल सुविधाओं की लंबी लिस्ट! सांसद बंटी साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ... निवाड़ी में कंटेंट क्रिएटर यशपाल सोनी पर FIR, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान अभद्र टिप्पणी का आरोप जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में रोक लगाने की याचि... गांदरबल में बड़ा हादसा! अमरनाथ श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 39 यात्री घायल; सेना ने चलाया रेस... लखनऊ में दरोगा ने काटा बिजली कर्मी का ₹6000 का चालान, गुस्साए कर्मचारियों ने थाने-चौकी की काटी बिजली... श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! रवींद्र जडेजा की वापसी, सारांश जैन को मिला ... थलपति विजय की 'जन नेता' ने मंडे टेस्ट किया पास! 5वें दिन की इतनी कमाई, 300 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर अमेरिका और ईरान की जंग से दहला मध्य पूर्व, अमेरिकी हथियारों की खपत के बीच ईरान के प्रॉक्सी नेटवर्क स... BHIM ऐप की मार्केट में धमाकेदार वापसी! 2 सालों में 10 गुना बढ़े मंथली ट्रांजैक्शन, PhonePe-GPay को च... स्मार्टफोन में गूगल मैप्स इस्तेमाल करते हैं? ऑन करें ये 4 सीक्रेट सेटिंग्स, बचेगा पेट्रोल और नहीं कट...

अंजली हत्याकांड में दिल्ली का भाजपा नेता भी गिरफ्तार

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः अंजली सिंह की मौत के सिलसिले में पुलिस ने दिल्ली भाजपा के एक नेता को भी गिरफ्तार किया है। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज पहले ही सार्वजनिक हो चुका था। शनिवार की रात दो बजे अपना काम खत्म कर घर लौटते वक्त अंजली इस हादसे का शिकार हो गयी थी।

सुलतानपुरी के पास एक गाड़ी से धक्का लगने के बाद वह कार ही उसे करीब 13 किलोमीटर तक घसीटती ले गयी थी। इसी वजह से उसके बदन के सारे कपड़े फट गये थे और वह मृत पायी गयी थी। अंजली के परिवार का कहानी यह है कि वह घर में कमाने वाली एकमात्र सदस्य थी और उसकी मां किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।

अपने पिता की मौत के बाद अंजली ने ही परिवार को संभाला था। परिवार ने उसके साथ बलात्कार होने का आरोप लगाया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली की अमन बिहार निवासी अंजली का मूल निवास बिहार है। उसके घर में बीमार मां के अलवा तीन नाबालिक भाई बहन हैं।

इस घटना को लेकर दिल्ली गरमा गयी थी। अनेक स्थानों पर इसके विरोध में प्रदर्शन भी हुए थे। सीसीटीवी में घटना कैद होने की वजह से उस कार की जल्द ही पहचान हो गयी। बाद में पुलिस ने पांच लोगों दीपक खन्ना, मनोज मित्तल, कृष्णा, आशुतोष और मिठुन को गिरफ्तार किया है।

इनमें से मनोज मित्तल ही दिल्ली भाजपा का नेता है तथा सुलतानपुरी इलाके में पार्टी का काम काज देखने के साथ साथ कई राशन दुकानों का संचालक भी है। इस घटना में उसके शामिल होने का राज खुलने के बाद उसकी दुकान के ऊपर रहने वाले एक किरायेदार ने कहा कि दो दिन पहले ही वह भाजपा के कार्यक्रमों को लेकर सक्रिय था।

शायद इसी कारण मनोज ने ही हरियाणा के मुरथल में पार्टी का आयोजन किया था। पता चला है कि घटना की रात दीपक खन्ना ही कार चला रहा था। यह कार दीपक के दोस्त आशुतोष ने अपने परिचित लोकेश से मांगा था। दीपक ने पुलिस की पूछताछ में कहा है कि गाड़ी चलाते वक्त उसे लगा था कि गाड़ी के नीचे कुछ फंसा हुआ है लेकिन बाकी लोगों ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया।

इसी वजह से गाड़ी चलती रही। वैसे पुलिस इस बयान की सच्चाई जांच रही है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों में से मिठुन ने एक गांव के पास गाड़ी मोड़ने के क्रम में एक लड़की का हाथ देखा था। वैसे यह सभी लोग मुरथल से शराब पीने और खाना खाने के बाद लौट रहे थे। अब आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि जिस मंगलपुरी थाना में यह एफआईआर दायर किया गया है, ठीक उसके बगल में भी मनोज मित्तल का बहुत बड़ा बैनर लगा हुआ है। इससे साबित हो जाता है कि यह अपराधी भाजपा का ही सदस्य है।