Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

ममता ने अपने राजनीतिक संघर्षों को किया याद

  • पच्चीस वर्षों के संघर्ष से बनी है यह पार्टी

  • मां, माटी और मानुष पर भरोसा के लिए बधाई दी

  • अनेक लोगों के बलिदान की नींव खड़ा है तृणमूल कांग्रेस

राष्ट्रीय खबर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा स्थापित अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को पार्टी के रजत जयंती वर्ष की शुरुआत की। सुश्री बनर्जी 2011 के विधानसभा चुनावों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे को अपदस्थ करने के बाद पिछले 12 वर्षों से पश्चिम बंगाल पर शासन कर रही हैं।

पार्टी के स्थापना दिवस पर सुश्री बनर्जी ने एक संदेश में कहा,‘‘आज के दिन, 25 साल पहले, टीएमसी अस्तित्व में आई थी।’’ पार्टी की संस्थापक अध्यक्ष ने कहा,‘‘मैं वर्षों से हमारे संघर्षों और लोगों को सशक्त बनाने, अन्याय से लड़ने और प्रेरणादायक आशा में निभाई गई भूमिका को याद करती हूं। मैं मां, माटी, मानुष की शक्ति में विश्वास करने के लिए सभी को दिल से बधाई देता हूं।’’

सुश्री बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक अलग संदेश में कहा,‘‘हमारी यात्रा एक जनवरी, 1998 को शुरू हुई थी। इन सभी वर्षों में हम हमेशा देश और लोगों को पहले रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज हम अपने तृणमूल परिवार के प्रत्येक सदस्य के कई बलिदानों और अथक प्रयासों को याद करते हैं। वे सभी जिन्होंने शुरुआत से ही हमारा समर्थन किया है और हमारे नए सदस्य जो कई लोगों के साथ पार्टी से जुड़े हैं।’’ सुश्री बनर्जी ने कहा,‘‘हम अपने महान राष्ट्र के संघीय ढांचे को मजबूत करना जारी रखेंगे।

हम लोगों की सेवा के लिए खुद को फिर से समर्पित करते हैं और उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करते हैं।’’ वर्ष 2009 के निकाय चुनावों और 2011 के विधानसभा चुनावों के बाद से तृणमूल ने न केवल सभी चुनावी लड़ाइयों को जीता है बल्कि लगातार अपने आधार को मजबूत किया है। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में इसने 294 सीटों वाली विधानसभा में से 216 सीटों पर जीत हासिल की। माकपा के नेतृत्व वाली वामपंथी पार्टियां और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी 77 सीटों की जीत के साथ प्रमुख विपक्षी पार्टी बन कर उभरी।