Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इला... अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुह... Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चर... Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में... Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बद...

यूक्रेन की सीमा की तरफ बढ़ रहे हैं सैकड़ों टैंक

कियेबः रूस के सैकड़ों टैंक फिर से यूक्रेन की तरफ बढ़ रहे हैं। रूस की सीमा से आगे बढ़ते इन टैंकों और अतिरिक्त सेना को सैटेलाइट के जरिए देखा गया है। इससे साफ है कि इस मौसम में रूसी सेना फिर से यूक्रेन पर हमला और तेज करने जा रही है। दरअसल रूसी सेना को खेरसोन, स्नैक आईलैंड और खारकोव में पीछे हटना पड़ा है।

उसके बाद से यूक्रेन ने डोनेस्क और लुहांस्क में भी कई इलाकों से रूसी सेना को भगा दिया है। इस वजह से अब रूस अब उन इलाकों पर फिर से अपना नियंत्रण कायम करना चाहता है, जिन्हें वह अपना इलाका घोषित कर चुका है। यह स्पष्ट है कि इन इलाकों में रूस समर्थक लोगों की भी एक आबादी है। उनमें से कुछ लोग हथियारबंद विद्रोही भी हैं, जो यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेना की मदद कर रहे हैं। बुधवार को रूसी सेना ने खेरसोन पर 33 रॉकेट दागे हैं।

यूक्रेन का आरोप है कि आम नागरिकों को इसमें शिकार बनाया जा रहा है। खेरसोन के नाइपर नदी के दक्षिणी छोर पर मोर्टार से भी हमला हो रहा है। नये हथियार हाथ आने के बाद यूक्रेन की सेना ने इस इलाके से रूसी सेना को खदेड़ दिया था। उसके बाद से यह इलाका यूक्रेन के कब्जे में ही है।

अब समझा जा रहा है कड़ाके की ठंड को हथियार बनाकर रूसी सेना फिर से इन इलाकों पर अपना नियंत्रण कायम करना चाहती है। अब मौसम ही यूक्रेन की सेना के खिलाफ चला गया है। दरअसल अभी कियेब में भी तापमान शून्य से नीचे हैं। ऐसे में नलों का पानी भी जम गया है। लोगों को इस ठंड मे गरमी के लिए बिजली की जरूरत है।

इसी बिजली पर रूसी सेना बार बार निशाना साध रही है। इतिहास के जानकार याद दिला रहे हैं कि इसी ठंड के मौसम की वजह से प्रवल प्रतापी नेपोलियन को भी रूसी सेना के हाथों हारना पड़ा था। इसके बाद दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना भी रूस के इसी चाल में फंस कर तबाह हो गयी थी। अब यूक्रेन को फिर से घेरने के लिए नई फौज और सैकड़ों टैंक भेजे जा रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ लोगों को इस बात की भी आशंका है कि कभी भी वह अब बेलारूस की तरफ से भी कियेब पर हमला कर सकता है क्योंकि वहां से कियेब की दूरी बहुत कम है।