Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में SBI बैंक मैनेजर से ₹5 लाख की साइबर ठगी: ₹2 करोड़ FD का झांसा देकर फर्जी ईमेल से कराया RTG... भोपाल से चलने वाली बसों में मनमाना किराया: त्योहार पर ट्रेनों में जगह नहीं, ट्रैवल्स कंपनियों ने ₹40... MP में 3.5 लाख NGO, ट्रस्ट और सोसायटियों पर शिकंजा: अब ऑनलाइन होगी कामकाज और ऑडिट की निगरानी, फर्जी ... शिवपुरी में बस ऑपरेटरों की मनमानी: ₹100 का किराया हुआ ₹200, सुरक्षा के लिए अनिवार्य पैनिक बटन गायब मध्य प्रदेश निकाय व पंचायत चुनावों में बड़े बदलाव की तैयारी: अब 1 चरण में मतदान कराने पर विचार धार में भोजशाला मामले को लेकर आधे दिन का बंद: बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद, पुलिस बल तैनात MP में प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट 3 महीने में करेगा सुनवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर... रील के चक्कर में कार पर लगवाए 3400 लिपस्टिक किस: ग्वालियर में 55 लाख व्यूज मिलते ही पुलिस ने काटा ₹5... धार के बदनावर में बड़ा हादसा टला: राजकोट से इंदौर जा रही यात्री बस का टायर फटा, पलटने से 29 यात्रियो... MP में PWD रेस्ट हाउस आम जनता के लिए खुले: 267 विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 12 साल बाद बदले ...

रामगढ़ उपचुनाव को चुनौती के तौर पर लेगा वैश्य मोर्चा

रांचीः रामगढ़ के गोला रोड़ स्थित तुलसी भवन में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक त्रिभुवन प्रसाद एवं संचालन जिला प्रभारी बीरेन्द्र कुमार ने किया, जबकि इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, केंद्रीय उपाध्यक्ष ढ़लन साव, दिनेश्वर साहु, अर्जुन प्रसाद एवं केंद्रीय आदित्य नारायण प्रसाद, महासचिव श्रीमती अनिता केशरी उपस्थित थीं।

बैठक में सदस्यता अभियान, सांगठनिक सुदृढ़ीकरण, जिला सम्मेलन एवं रामगढ़ उप चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वैश्य समाज पर बढ़ रहे हमले, रंगदारी और प्रशासनिक उपेक्षा पर भी चर्चा किया गया। तत्पश्चात निर्णय लिया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर 30 जनवरी को होने वाले वैश्य संकल्प सम्मेलन में रामगढ़ जिले के प्रत्येक गाँव से प्रतिनिधियों को शामिल कराया जायेगा। इसके पहले सभी प्रतिनिधियों को सदस्यता ग्रहण कराया जायेगा।

इसके लिए सभी प्रखंडों में केंद्रीय पदाधिकारियों को प्रभारी बनाने की बात तय हुई। बैठक में हेसालौंग निवासी नंद किशोर साहु को डाड़ी प्रखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित किये गये। पहले प्रस्ताव में वैश्य समाज पर हो रहे हमलों एवं प्रशासनिक उपेक्षा की कड़ी निंदा की गयी और इसके खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया गया।

वहीं दूसरे प्रस्ताव में रामगढ़ उप चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए कहा गया कि वैश्यों की आबादी, योगदान और संघर्ष को देखते हुए वैश्य मोर्चा अपनी रणनीति बनायेगी। इस बैठक में केंद्रीय सचिव रामाशंकर राजन, केंद्रीय सदस्य व अधिवक्ता मीनू कुमारी, केंद्रीय सदस्य नंदकिशोर भगत, भुनेश्वर साव, प्रेम प्रकाश गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया (पतरातू), दिलीप भगत (दुलमी), युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजन साहु, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती गीता राणा, चिंता देवी, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, सुखदेव पोद्दार, हरि साव, देवकुमार पंडित, किस्टो साव, नरेश प्रसाद, ओम प्रकाश साव, अजय प्रजापति, ममता देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।