Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...

युद्ध के बीच रूसी सीमा के अंदर फिर से ड्रोन का हमला हुआ

  • काफी दूर तक इसके धमाके लोगों ने सुने

  • मास्को से आठ सौ किलोमीटर दूर पर हमला

  • बम वर्षक विमान के ठिकाने पर दूसरा हमला

कियेबः यूक्रेन ने फिर से रूसी सीमा के भीतर हमला किया है। इस बार भी रूसी सीमा के भीतर यह ड्रोन हमला ही हुआ है। यह हमला रूस के काफी अंदर के एंजेल्स के साराटोव हवाई केंद्र पर हुआ है।

पश्चिमी रूस के बंदरगाह शहर के करीब रूसी सैन्य विमानों के इस अड्डे पर हुए इस हमले में रूसी वायुसेना के तीन सैनिक मारे गये हैं। इसकी पुष्टि रूस ने कर दी है। इससे तय माना जा रहा है कि अब रूस की तरफ से फिर से यूक्रेन पर मिसाइल हमला और बढ़ेगा। यूक्रेन पहले से ही यह आरोप लगाता आ रहा है कि इस मौसम को भी रूस ने अपने लिए एक हथियार बना रखा है। इसीलिए वह बार बार यूक्रेन की बिजली व्यवस्था पर हमला कर रहा है।

मॉस्को से करीब आठ सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस शहर तक यूक्रेन का ड्रोन हमला रूस के लिए भी बड़ी बात है। यह प्रसिद्ध वोल्गा नदी के किनारे का इलाका है। यहां पर पहले भी हमला हो चुका है। इस हवाई केंद्र पर खास तौर पर रूस के बम वर्षक विमान रखे जाते हैं। वैस हमले में विमानों को कोई नुकसान हुआ है अथवा नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

वहां के स्थानीय प्रशासक के मुताबिक लोगों ने भी विस्फोट को सुना था लेकिन बाहरी इलाके में कोई नुकसान नहीं हुआ है। वैसे रूसी सेना का दावा है कि हमलावर ड्रोन को मार गिराया गया है लेकिन इस दावे की अलग से पुष्टि नहीं हो पायी है। दूसरी तरफ यूक्रेन की सेना ने इस हमले की सीधी जिम्मेदारी नहीं ली है।

यूक्रेन की वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनात ने कहा कि दरअसल रूस से जैसा किया है वह उसी का फल भोग रहा है। उन्होंने कहा कि रूस की सीमा के काफी अंदर बैठे हुए लोगों को यह भ्रम है कि यह युद्ध उनके लिए खतरा नहीं है। इस किस्म के हवाई हमलों का क्या असर होता है, यह रूस के लोगों को भी अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। वैसे इस हमले में तीन रूसी सैनिकों की मौत के बाद यह तय माना जा रहा है कि रूसी सेना फिर से तेज हमला करेगी। इसकी तैयारियां कर ली गयी हैं।