Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

भारत जोड़ो यात्रा ने केन्द्र की सरकार को हिला कर रख दियाःआभा सिन्हा

रांचीः झारखंड प्रदेश काँग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने जहां केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को हिला कर रख दिया है, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह घबरा गए हैं। वहीं यह यात्रा झारखंड के लिए वरदान साबित हुई हैं।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भाजपा वाले विचलित हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने मीडिया पर दबाव बनाया है,जिस वजह से यात्रा से जुड़ी ख़बरें दिल्ली की मीडिया नहीं दिखा रहा है। यह यात्रा सामाजिक सरोकार के लिए है। महंगाई, बेरोज़गारी और अहिंसा की बात करते हुए श्री राहुल गांधी निकल पड़े हैं। लोगों का ज़बरदस्त समर्थन यात्रा को मिल रहा है।

यात्रा तीन बजे शुरू होने वाली होती है, फिर भी लोग बारह बजे से ही आकर लाइन में खड़े हो जाते हैं। ये यात्रा के संदेश को दिखाता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि वह किसानों की कर्ज़ माफी को लेकर भ्रम फैलाती हैं। हम उनसे कहना चाहते हैं कि झूठ बोलना छोड़ो। झूठ बोलना पाप है, एक पुरानी कहावत है।

यात्रा के दौरान जो मुद्दे सामने आए हैं हम उन पर भी काम करेंगे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का वोट की राजनीति से कोई सीधा संबंध नहीं बताते हुए कहा कि राजनीति में हम धरना प्रदर्शन भी करते हैं तो उसका एक मैसेज होता है। इस यात्रा का भी एक संदेश है। श्री राहुल गांधी यात्रा के माध्यम से अपना संदेश देने में सफल हुए हैं। यात्रा के दौरान हजारों वैसे लोग आए जिन्हें इसके थीम से प्यार है। लोगों का मानना है कि बेरोज़गारी, महंगाई कम होनी चाहिए, अहिंसा की राह पर चलना चाहिए, संविधान बचेगा तो देश बचेगा।

उन्होंने संस्थाओं के दुरुपयोग का जिक्र करते हुए कहा कि पहले एजेंसियों पर सिर्फ दबाव था, अब उन्हें डर लगता है। चुनाव से पहले कहां-कहां छापेमारी करनी है, ऊपर से लिस्ट दी जाती है। विपक्षी पार्टियों को जो चंदा देने वाले लोग हैं उन्हें चिह्नित करके डराया जाता है। आज एकतरफा खेल चल रहा है। इसे देश को और देशवासियों को समझना होगा। अगर नहीं समझेंगे तो तकलीफ़ में आएंगे। लोकतंत्र का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। कांग्रेस ने इसकी रक्षा की है।