Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोल्ट्री फार्म की आड़ में बन रही थी MD ड्रग्स, 3 से ज्यादा आरोपी ग... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में घोड़ी हटाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, शादी से लौटते सम... LPG Cylinder Raid: शादियों में बर्तन के साथ हो रही थी अवैध गैस सिलिंडर की सप्लाई, प्रशासन ने जब्त कि... IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय...

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को क्लीन स्वीप किया

कराची: इंग्लैंड ने रेहान अहमद (48/5) के पंजे और बेन डकेट (82 नाबाद) के अर्द्धशतक के दम पर मंगलवार को तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदकर तीन मैचों की शृंखला 3-0 से जीत ली। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 167 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड ने मैच के चौथे दिन दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। ब्रेंडन मैकुलम के कोच और बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद यह पिछले 10 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की नौवीं जीत है, जबकि इससे पहले 17 टेस्ट में उन्हें सिर्फ एक जीत मिली थी। इस विजय के साथ इंग्लैंड पाकिस्तान को उसके घर में 3-0 से क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम भी बन गयी। इंग्लैंड ने 112/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत करते हुए लक्ष्य तक पहुंचने के लिये सिर्फ 38 मिनट का समय लिया।

कप्तान बेन स्टोक्स ने 43 गेंदों पर तीन चौकों के साथ नाबाद 35 रन बनाये। डकेट ने 78 गेंदों पर 12 चौकों के साथ 82 रन बनाये और 29वें ओवर में मोहम्मद वसीम जूनियर को चौका लगाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई। इससे पूर्व, पहली पारी में 50 रन की बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 216 रन पर आॅलआउट कर दिया। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे रेहान अहमद ने दूसरी पारी में 48 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि जैक लीच ने तीन विकेट लिये। स्टोक्स ने जीत के बाद कहा, “हम यहां की परिस्थितियों में अच्छी तरह ढल गये, चाहे वह बल्ले से हो या गेंद से। हर खिलाड़ी का खुद पर और अपने आसपास के लोगों में जो विश्वास है वह अविश्वसनीय है। हर खिलाड़ी ने किसी न किसी मौके पर मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि पाकिस्तान में क्रिकेट का क्या मतलब है। हमें यहां अविश्वसनीय समर्थन मिला है। हमें ऐसा लगा कि यहां क्रिकेट को त्योहार की तरह मनाया गया। हम यहां जीतने के अलावा रोमांचक क्रिकेट खेलने भी आये थे। घरेलू टीम को हराना बहुत खास एहसास था।