Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Surat Fire Tragedy: सूरत में 'मौत' का तांडव! एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले; साड़ी पैकिंग करते-करते... Crime Mystery: एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का 'महा यू-टर्न'! आज 31 मार्च को झमाझम बारिश, गर्मी से मिल... Trump's Ultimatum: ट्रंप का दुनिया को सख्त फरमान- "तेल चाहिए तो हमसे लो, वरना होर्मुज में खुद लड़ो!" लुधियाना के प्रताप चौक पर जबरदस्त जाम! सफाई कर्मचारियों ने बीच सड़क पर दिया धरना। Amritsar Blast: अमृतसर के थाने में धमाके से हड़कंप! सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही मची खलबली, जा... पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ 'एंट्री टैक्स'; अब पुराने रेट पर होगी एं... बड़ी खबर: पंजाब में 'स्पेशल ट्रेनों' की बौछार! केंद्र का ऐतिहासिक फैसला, 860 ट्रेनों से आसान होगा सफ... Punjab Drug Bust: पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ ग... Gold Price Today: मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल! खरीदारी से पहले चेक करें आज के ता...

सिटाडेल फ्रैंचाइजी के इंडियन इंस्टॉलमेंट में काम करेंगे वरुण धवन

बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन वेब सीरीज सिटाडेल के इंडियन इंस्टॉलमेंट में काम करते नजर आयेंगे। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, जो कुछ ही हफ्तों बाद रिलीज होने वाली है। अमेजन प्राइम वीडियो ने सिटाडेल के इंडियन इंस्टॉलमेंट की घोषणा कर दी है। इस अनटाइटल्ड सिटाडेल सीरीज में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। राज और डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) इसका निर्देशन करेंगे। इस सीरीज की कहानी को सीता आर. मेनन और राज एंड डीके ने मिलकर लिखा है। इस स्पाई सीरीज से वरुण धवन अपना स्ट्रीमिंग डेब्यू करेंगे, जिसके शूटिंग जनवरी 2023 से शुरु हो जाएगी। सीरीज दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगी।

वरुण धवन ने कहा, प्राइम वीडियो मेरे लिए घर जैसा है, और मैं उनके साथ स्ट्रीमिंग स्पेस में इस सफर को शुरू करने के लिए रोमांचित हूं। सिटाडेल एक खास महत्वाकांक्षी और रोमांचक फ्रेंचाइज है, और इस शानदार यूनिवर्स का हिस्सा बनना मेरे करियर का एक बहुत ही ऐतिहासिक पल है। मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हूं और अब में इसकी शूटिंग शुरू करने का और इंतजार नहीं कर सकता। इंडियन सिटाडेल चैप्टर की कहानी शानदार है, और जब आपके पास राज और डीके जैसे रचनाकार हों, तो यह निश्चित है कि यह एक शानदार सीरीज बनने वाली है।