Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fuel Price Hike: भारत में 11 दिनों में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें क्यों दुनिया के मुकाबले... X Monetization Update: कॉपी-पेस्ट करने वाले क्रिएटर्स पर X सख्त; अब ओरिजिनल क्रिएटर को ही मिलेंगे सा... Dandraua Dham Bhind: भिंड में 'डॉक्टर हनुमान' करते हैं गंभीर बीमारियों का इलाज; दर्शन मात्र से दूर ह... World Thyroid Day: क्या थायराइड की दवा जिंदगी भर खानी पड़ती है? जानें इस बीमारी से जुड़े 3 बड़े मिथक... NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%...

बुर्किना फासो की सैन्य सरकार के सहयोग में रूस की निजी सेना

बुर्किना फासोः अपने देश में कथित आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए बुर्किना फासो की सैन्य सरकार ने रूस की निजी सेना की मदद ली है। घाना के राष्ट्रपति नाना आकूफो आडो के इस आरोप के बाद यहां के सैन्य अधिकारियों ने घाना के राजदूत को बुलाकर इस आरोप के लिए चेतावनी दी है। वैसे दोनों देशों के इस आरोप प्रत्यारोब के बीच दुनिया में इस बात की चर्चा फिर से होने लगी है कि रूस की यह निजी सेना अफ्रीका सहित दुनिया के कई इलाको में इस किस्म की गतिविधियों को अंजाम देती रही है।

कहने को यह एक निजी कंपनी है पर उसका नियंत्रण रूसी सेना के पास होता है और इस कंपनी के मालिक को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का विश्वासपात्र माना जाता है। बुर्किना फासो में इस्लामी आतंकवादियों का दबदबा है और यहां की सेना को उन आतंकवादियों से लगातार जूझना पड़ रहा है। समझा जाता है कि इसी वजह से उसने रूस की इस निजी सेना की मदद ली है।

इसके पहले पड़ोसी देश माली पर भी यही आरोप लगा था कि उसने अपने यहां सक्रिय आतंकवादियों के सफाये के लिए वॉगनर ग्रूप की मदद ली है। यहां पर कैप्टन इब्राहिम ट्रारोपे ने गत सितंबर माह में सत्ता पर अधिकार जमा लिया था। उसके बाद से ही यह चर्चा प्रारंभ हो गयी थी कि वह दरअसल इस निजी सेना क द्वारा ही सत्ता में लाय गये हैं।

इस देश ने पहले ही फ्रांस के साथ अपना सुरक्षा समझौता समाप्त कर लिया था। पहले यह देश भी फ्रांस के अधीन ही था। पड़ोसी देश घाना के दौरे पर आये यूके के मंत्री एंड्रूयू मिशेल ने इस स्थिति को चिंताजनक बताकर इस बात को और हवा दे दी है कि वाकई यहां रूस की निजी सेना भी मौजूद है।

दूसरी तरफ घाना का आरोप है कि बुर्किना फासो और माली दोनों ही देशों ने इस निजी रूसी सेना को अपने काम में लगातर उनके लिए परेशानी पैदा कर दी है। दूसरी तरफ आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने की वजह से अनेक लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। यह सभी लोग भागकर घाना के उत्तरी हिस्से में आने से भी घाना की परेशानियां बढ़ गयी हैं।