Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dubai Property Market: मिडिल ईस्ट टेंशन का दुबई रियल एस्टेट पर बड़ा असर, औंधे मुंह गिरे प्रॉपर्टी के... Health Alert: क्या आप भी AI से पूछते हैं बीमारी का इलाज? नई स्टडी का खुलासा- 50% मामलों में मिली गलत... Vaishakh Masik Shivratri 2026: आज है वैशाख मास की शिवरात्रि, जानें पूजा का सटीक मुहूर्त और विशेष संय... Fitness Tips: जिम जाने का समय नहीं? आलिया भट्ट के ट्रेनर से सीखें 10 मिनट का ये आसान होम वर्कआउट Jhansi News: झांसी में बीयर कंटेनर और मिर्ची के ट्रक में जोरदार भिड़ंत, लूटपाट के डर से मौके पर पुलि... Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती 'वीडियो कांड' में कैसे बिछ... MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव मे... Cyber Crime News: 'आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है...' कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें... Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्... Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का 'साइलेंट मिशन', चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति...

पूरे यूरोप में स्पेन ने सबसे तेज ट्रेन का संचालन का नया रिकार्ड बनाया

  • रेल यात्रा अब यूरोप में लोकप्रिय हो रही है

  • इस ट्रेन सेवा का नाम इरियो रखा गया है

  • कई और मार्गों पर ट्रेन चलाने की तैयारी

मैड्रिडः स्पेन ने पूरे यूरोप के लिए सबसे अधिक तेज गति वाला ट्रेन चलाने का रिकार्ड बना लिया है। वैसे इस रेल को सवारी गाड़ी के तौर पर ही बनाया गया है। फिर भी यह अंदर से इतनी सारी सुविधाओं से लैश है कि यह आने वाले दिनों में विमान सेवा का बेहतर विकल्प बन सकता है।

इस इरयो का स्वामित्व इटली के स्टेट रेलवे संचालक ट्रेनिटिलिया , स्पेन के ग्लोवालविया और स्पेन की वायुसेवा एयर नोस्ट्रम के पास है। इस एक ट्रेन का परीक्षण पूरा कर लेने के बाद कई अन्य रेल मार्गों पर इसका संचालन करने की तैयारी अभी से ही शुरु हो चुकी है। वैसे यूरोप के कई अन्य देश भी अपनी रेल सेवा को और बेहतर तथा तेज रफ्तार वाली बनाने की तैयारियों में जुटे हैं ताकि विमान सेवा के खर्च और उससे होने वाले प्रदूषण के नुकसान को और कम किया जा सके।

लाल रंग की इस ट्रेन में विमान सेवा से अधिक सुविधाएं हैं। इसलिए इसके लोकप्रिय होने पर कोई संदेह भी नहीं है। यह ट्रेन अभी मेड्रिड से बार्सिलोना और जारागोजा तक की दूरी तय करेगी। आगामी 16 दिसंबर से यह क्यूनेका और वैलेंसिया तक भी जाने लगेगी। अगले साल इसमें और नये रेल मार्ग जोड़ने की योजना है।

इनमें सेविले, मालागा, कोरडोबा और एंटीक्यूरा शामिल है। योजना के मुताबिक हर साल अस्सी लाख लोगों को इस ट्रेन का लाभ देने की योजना है ताकि इसके संचालन का खर्च का औसत और कम हो। इससे रेल टिकटों के दाम भी कम होंगे। इस ट्रेन में सफर करने के लिए चार श्रेणियों को रखा गया है। सबसे महंगी सेवा किसी भी एयरलाइंस से बिजनेस क्लास से कम सुविधा संपन्न नहीं है।

लेकिन इस ट्रेन की हरेक सीट पर यूएसबी पोर्ट और बिजली के कनेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं। इसका मकसद ट्रेन में सफर करने वाले इस यात्रा के दौरान अपना काम काज भी कर सकें। ट्रेन के अंदर 5जी इंटरनेट सेवा भी वाई फाई के जरिए दी जाएगी। इस ट्रेन को लेकर सिर्फ स्पेन ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप में उत्सुकता का माहौल है। इस वजह से अब विमान से सफर करने की परेशानियों से बचने के लिए अनेक लोग तेज रफ्तार की ट्रेन सेवा का लाभ उठाने की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।