Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुरु बृहस्पति को मजबूत करने के तरीके: शादी में देरी और धन की कमी दूर करेंगे ये 5 ज्योतिषीय उपाय Gym Mistake: वीकेंड पार्टी के बाद मंडे वर्कआउट बन सकता है जानलेवा, हार्ट अटैक का बढ़ता है खतरा India-Pakistan Relations: पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने किया RSS नेता होसबोले का समर्थन, 'बातचीत ज... BJP vs Congress: राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर संबित पात्रा का बड़ा खुलासा, FCRA और IT एक्ट क... Maharashtra ATS Raid: शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा प्रहार, 50 ठिकानों पर छापेमारी NEET Exam Leak Update: सीकर के कोचिंग संस्थानों तक पहुँची पेपर की PDF, 2 से 5 लाख में हुआ सौदा Hardoi News: मंडप में दूल्हा निकला 'बहरूपिया', महिला अधिवक्ता ने शादी से किया इनकार; 6 गिरफ्तार बंगाल में पशु वध के नए नियम जारी: डॉक्टर और नगर पालिका का सर्टिफिकेट अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी जेल अंबिकापुर: तलाक के केस के बीच पति की घिनौनी करतूत, AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर पत्नी का वीडियो वायरल Terror Network Alert: पाक आतंकी शहजाद भट्टी का खुलासा, सरकारी इमारतों की रेकी के बदले देता था पैसे

भारत जोड़ा यात्रा में झामुमो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं मिथिलेश ठाकुर, पहुंचे इंदौर

राँची : राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर झारखंड से झामुमो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मंत्री श्री ठाकुर इस यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच गए हैं। वहां मंगलवार को झामुमो एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि के रूप में भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने भाग लिया।

मौके पर संबोधित करते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज देश में भारत जोड़ो यात्रा निकालने की आवश्यकता क्यों पड़ी, यह बहुत ही सोचनीय है। यह देशव्यापी यात्रा है। आज देश से अंग्रेज चले गए। परंतु उनकी नीति फूट डालो शासन करो पर आज भाजपा पूरी मजबूती से चल रही है। भाजपा ने इसे शत प्रतिशत अपना लिया है। देश में अंग्रेजों के शासन काल से भी स्थिति आज बदतर हो गई है। भाजपा ने पूरे देश में जात, पात एवं धर्म के नाम पर नफरत का जहर घोल दिया है।

उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब की इस धरती पर आज लोगों के दिमाग में नफरत का जहर घोला जा रहा है और भाजपा इसी फूट डालो शासन करो की नीति पर काम कर रही है। आज हमारा समाज जिस तरह से विभाजित हो गया है ऐसा तो स्वतंत्रता के बाद क्या स्वतंत्रता से पहले भी नहीं हुआ था। जब देश का विभाजन हुआ था उस समय भी ऐसी अराजक स्थिति नहीं थी। आज आम लोगों के साथ-साथ रंगों और महापुरुषों को भी बांटा जा रहा है।

सरदार पटेल ने आजीवन कांग्रेस एवं देश की सेवा की। जिन्होंने कांग्रेस एवं देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। भाजपा आज उन्हें रोल मॉडल बना रही है। जिस नर्मदा सरोवर पर सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है, उस नर्मदा सरोवर की आधारशिला पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही रखी थी। भाजपाइयों ने बापू को भी नहीं बख्शा। स्वतंत्रता आंदोलन में जिनका रती भर भी योगदान नहीं रहा है वे आज महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों को गलियां दे रहे हैं। यदि हम अब भी नहीं चेते तो पूरा समाज, पूरा देश को खंडित होने से कोई नहीं रोक सकता।

देशवासियों के जेहन से इस नफरत को मिटाने के लिए ही यह भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। यह यात्रा 2024 तक चलेगी। यह तब तक चलेगी जब तक भाजपा की सरकार को उखाड़ नहीं फेकते। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी देश के प्रत्येक राज्यों में जनता इस यात्रा का समर्थन कर रही है। सारा देश एक सूत्र में जुड़ रहा है।

मंत्री ने कहा कि आज स्थिति यह बन गई है कि देश के जिन प्रदेशों में भाजपा का शासन नहीं है वहां भाजपाइयों को सभी चोर एवं भ्रष्टाचारी ही दिखते हैं और जिन प्रदेशों में भाजपा का शासन है, वहां सभी गंगाजल के धुले हुए हैं । गैर भाजपा शासित प्रदेशों में केंद्र सीबीआई, एसीबी आदि एजेंसियों का सहारा लेकर वहां की सरकार को अस्थिर एवं विकास को बाधित करने कर रही  है। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का यह कदम बहुत ही साहसिक एवं ऐतिहासिक है। इसका लाभ देश को 2024 में जरूर मिलेगा। सभी लोग मिलकर देश को एक सूत्र में बांधे एवं आपसी सद्भावना व सौहार्द को कायम रखें।