Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...

गुजरात में पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर थमा

  • भाजपा को बढ़त का स्पष्ट पूर्वानुमान

  • केजरीवाल ने अपनी जीत का दावा किया

  • कांग्रेस अपने पुराने वोटबैंक के सहारे आश्वस्त

गांधीनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीटों पर होने वाला चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम पांच बजे थम गया।  सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकते देखे गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने बताया कि पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अब भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों समेत सभी कुल 788 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं। इनमें 70 महिलाएं और 718 पुरुष हैं। दलों की कुल संख्या 39 है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ महिलाओं और 80 पुरुष, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने छह महिलाएं सहित कुल 89 सभी सीटों पर, आम आदमी पार्टी (आप) ने 88, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 57 और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन ने छह सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 339 निर्दलीय प्रत्याशी में 35 महिलाएं और 304 पुरुष शामिल हैं। मतदान एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक होगा। अब राज्य के 19 जिलों (कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात) में कच्छ की (06), सुरेंद्रनगर की (05), मोरबी (03), राजकोट (08), जामनगर (05), देवभूमि द्वारका (02), पोरबंदर (02), जूनागढ़ (05), गिर सोमनाथ (04), अमरेली (05), भावनगर (07), बोटाद (02), नर्मदा (02) , भरूच (05), सूरत (16) , तापी (02), डांग (01), नवसारी (04) और वलसाड की (05) सीटों कुल 89 सीटों के लिए पहले चरण में सभी प्रत्याशी कुल 2,39,76,670 मतदाताओं को लुभाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क में जुट गये हैं।

पहले चरण में 1,24,33,362 पुरुष, 1,15,42,811 महिलाएं और 497 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद करने के नियम के तहत आज शाम पांच बजे यह बंद हो गया। इसके बाद कोई अनधिकृत बाहरी व्यक्ति भी चुनाव वाले क्षेत्रों में नहीं रहेगा। पहले चरण के लिए अधिसूचना पांच नवंबर को जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गयी थी।

पांच नवंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के तहत 14 नवंबर अंतिम दिन तक कुल 1362 उम्मीदवार नामांकन कर चुके थे। सोलह नवंबर को कुल 363 पर्चे जांच के दौरान रद्द हो गये थे और 999 नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 नवंबर तक विभिन्न दलों के डमी उम्मीदवारों समेत 211 ने नामांकन वापस ले लिये थे और कुल 788 प्रत्याशी मैदान में रह गये थे।

श्रीमती भारती ने यूनीवार्ता को बताया कि दूसरे और अंतिम चरण में पांच दिसंबर को 93 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कुल 833 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। राज्य के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के 14 जिलों के बनासकांठा की (09), पाटन (04), मेहसाणा (07), साबरकांठा (04), अरवल्ली (03), गांधीनगर (05), अहमदाबाद (21), आणंद (07), खेड़ा (06), महीसागर (03), पंचमहाल (05), दाहोद (06), वड़ोदरा (10) और छोटाउदेपुर की (03) सीटों सहित 14 जिलों में कुल 93 सीटों के लिए दूसरे चरण में 2,51,58,730 मतदाता हैं, जिनमें 1,29,26,501 पुरुष, 22,31,335 महिला और 894 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

दूसरे चरण के मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद करने के नियम के तहत तीन दिसंबर शाम पांच बजे यह बंद हो जायेगा। इसके बाद कोई अनधिकृत बाहरी व्यक्ति भी चुनाव वाले क्षेत्रों में नहीं रहेगा। मतदान पांच दिसंबर को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 नवंबर के बाद अब कुल 833 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें 69 महिलाएं और 764 पुरुष हैं। दलों की कुल संख्या 60 है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आठ महिलाएं और 85 पुरुष, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आठ महिलाएं सहित कुल 90 सीटों पर, आम आदमी पार्टी (आप) ने एक महिला सहित 93, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 44, गरवी गुजरात पार्टी ने तीन महिलाएं और 22 पुरूष, भारतीय ट्राइबल पार्टी ने 12 पुरूष और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन ने दो महिलाओं सहित सात सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं।

जबकि 285 निर्दलीय प्रत्याशी में 21 महिलाएं और 264 पुरुष शामिल हैं। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। दूसरे चरण के लिए 10 से 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल किये गए। नामांकन के अंतिम दिन 17 नवंबर तक कुल 1515 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे थे। इनकी 18 नवंबर को जांच की गयी। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 403 पर्चे रद्द किए गए और 1112 नामांकन पत्र वैध मिले।

नाम वापसी की अंतिम तारीख तक विभिन्न दलों के डमी उम्मीदवारों समेत 279 ने नामांकन वापस ले लिये और अब कुल 833 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। मध्य गुजरात एवं उत्तर गुजरात की कुल 93 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा। राज्य के 33 जिलों की कुल 182 विधानसभा सीटों के लिये दो चरणों में मतदान होगा। राज्य के 89 सीटों पर पहले चरण में एक दिसंबर को तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। दोनों चरणों के मतदान की गणना एक साथ आठ दिसंबर को और मतदान की प्रक्रिया 10 दिसंबर को पूरी हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना भी आठ दिसंबर को ही होनी है।