Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

मेरी छवि बिगाड़ने में हो रहे हज़ारों करोड़ खर्च : राहुल

  • भाजपा की इस कोशिश का मुझे हुआ फायदा

  • सच्चाई को कभी भी मिटाया नहीं जा सकता है

  • सही रास्ते पर होता हूं तभी ऐसा हमला होता है

इंदौर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) उनकी छवि बिगाड़ने के लिए हजारों करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं लेकिन उन्हें नुकसान होने की बजाय इससे फायदा हो रहा है।

श्री गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही 3500 किलोमीटर से ज्यादा लम्बी भारत जोड़ो यात्रा के 82वें दिन सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा उनकी छवि  बिगाड़ने में अब तक हजारों करोड़ रुपए बर्बाद कर चुकी है। इसमें भाजपा के लिए बड़ी दिक्कत यह है कि इतना खर्च करने के बावजूद उनकी छवि खराब होने की बजाय और निखर रही है तथा भाजपा की इस कोशिश का उन्हें ज्यादा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने भाजपा की तरफ से हो रहे हमलों के कारण मिलने वाले लाभ की वजह बताते हुए कहा कि उनके साथ सच्चाई है और सच को हिलाया या मिटाया नहीं जा सकता इसलिए सच्चाई पर होने वाले हमलों का उन्हें फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुझ पर पर्सनल तरीके से हमला कर रही है।

ऐसे हमलों की खास बात यह होती है कि जब बड़ी शक्तियों से आप लड़ेंगे तो आप पर पर्सनल हमले ज़रूर शुरू होंगे। भाजपा मुझ पर निजी हमले यानी पर्सनल अटैक कर रही हैं। मेरी इमेज खराब करने की कोशिश कर रही है। मेरे लिए यह हमले सीख लेने का अवसर है कि मुझे अब किस तरफ जाना है इसलिए कह रहा हूं कि इन निजी हमलों से मुझे लाभ हो रहा है। मैं आरएसएस भाजपा की सोच को ठीक तरह से समझ रहा हूं और  सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।

कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी पर कठोर होकर सरकार चलाने का आरोप लगाया और कहा कि भारत एक गतिशील यानी डायनामिक देश है और यहां कठोर बनकर सरकार नहीं चलाई जा सकती है। उनका कहना था कि भाजपा और आरएसएस कठोर तरीके से शासन कर रहे हैं। देश को जनता के हिसाब से चलना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि देश को भाजपा और आर एस एस के हिसाब से नहीं चलना चाहिए बल्कि जनता जिस तरह से देश चलाना चाहती है उस हिसाब से देश चलना चाहिए।

गहलोत और पायलट दोनों कांग्रेस के ‘एसेट’ : राहुल

इंदौर: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कहा कि दोनों नेता पार्टी के ‘एसेट’ (पूंजी) हैं।  श्री गांधी आज अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान इंदौर के करीब बरौली में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने राजस्थान संकट के संदर्भ में कहा कि किसने किसी के बारे में क्या कहा, वे इस विषय में नहीं जाना चाहते। इस के साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान के दोनों नेता कांग्रेस के ‘एसेट’ हैं।  श्री गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश के बाद राजनीतिक हलचल का केंद्र बन रहे राजस्थान की सीमा में चार दिसंबर को प्रवेश करेगी। इस संदर्भ में पूछे गए सवाल पर श्री गांधी ने कहा कि इन सभी चीजों का उनकी यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। श्री गहलोत का कुछ दिन पहले एक साक्षात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वे श्री पायलट के खिलाफ अप्रत्याशित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुनाई दे रहे थे। श्री गांधी इसी संदर्भ में प्रतिक्रिया दे रहे थे।