Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... जगन रेड्डी का संपत्ति विवाद भड़का हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर महंगाई आ रही और सरकार के पास योजना नहीः राहुल गांधी विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख...

यह चुनाव नरेन्द्र या भूपेन्द्र नहीं गुजरात की जनता लड़ रही है: मोदी

  • लोगों से गुजराती में प्रारंभ किया संबोधन

  • मोढेरा सूर्यग्राम का उल्लेख किया भाषण में

  • युवा पीढ़ी सोच समझकर भाजपा के साथ है

मेहसाणा (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि यह चुनाव ना नरेन्द्र लड़ रहा है ना भूपेन्द्र लड़ रहा है मंच पर बैठे लोग भी नहीं लड़ रहे इस बार गुजरात का चुनाव गुजरात की जनता लड़ रही है। गुजरात के युवाओने यह विजय ध्वज अपने हाथ में ले लिया है।

श्री मोदी ने आज यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गुजराती में कहा ‘केम छे आपणुं मेहाणा’, ‘बधा सुख मां ने’, ‘रामे राम’ (अपना मेहासाण कैसा है, सब सुख में हो, राम राम)। कुछ दिन पहले आप सब के बीच आने का मौका मिला मोढेरा आया था। देश का पहले सूर्य ग्राम मोढेरा का गौरव मेहसाणा जिले को मिला और मोढेरा सूर्य ग्राम का लोकार्पण होने के साथ ही देश का पहला सूर्य ग्राम मोढ़ेरा दुनिया में चमक गया। इसके साथ ही मेहसाणा जिला भी चमक गया। यह आप सब के आशीर्वाद से ही हुआ है।

मैं यह सब कर सकता हूं इसका कारण इस मिट्टी ने मुझे बड़ा किया, संस्कारित किया है। यहां के पानी ने मुझे गढ़ा है। मेहसाण जिला राजकीय तरीके से जागृत जिला है जो भविष्य का फैसला करता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ना नरेन्द्र लड़ रहा है ना भूपेन्द्र लड़ रहा है मंच पर बैठे लोग भी नहीं लड़ रहे इस बार गुजरात का चुनाव गुजरात की जनता लड़ रही है। गुजरात के युवाओने यह विजय ध्वज अपने हाथ में ले लिया है। माताएं बहने मैदान में उतरी हैं। इसलिए जहां भी जा रहा हूं एक ही नारा गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

देश की युवा पीढ़ी आज भाजपा की ओर बढ़ी है वह आंखों पर पट्टी बांधी हुयी पीढ़ी नहीं है। यह एक एक कदम का बारीक निरीक्षण, मूल्यांकन करती है। फिर वह निर्णय करती है कि किस रास्ते जाना है। उनको लगता है कि देश को आगे ले जाना होगा, आने वाले 25 वर्ष में देश को समृद्ध, वैभवी बनाना होगा तो भारतीय जनता पार्टी की नीति, रीति, रणनीति काम आएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है। यह हमारे संस्कार हैं और हम इन संस्कार के साथ ही काम करते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति का मॉडल है और उसने गुजरात और पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा वीरमगाम से लेकर मेहासाणा तक कारखाने लगे हुए हैं। जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी का निर्माण जो हिन्दुस्तान के जीवन को बदलने का काम यह मेरी मेहसाणा की धरती से होने वाला है। अपना यह क्षेत्र ऑटो हब बन रहा है यहां से गाड़यिां जापान जाती हैं। यहां की बनी गाड़ी जापान में भी बिकती है। यह उत्तर गुजरात की धरती की ताकत है भाईयो। इलेक्ट्रिक वाहन आने पर दुनिया का बाजार कब्जे करने की ताकत इस जिले में आने वाली है।