Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जा... Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया 'नकली गांधी', नागरिकता और LoP की... T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी; मसूरी... Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं ऐसा इति... Trump Warns Iran 2026: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- "20 गुना ताकत से करेंगे पलटवार"; मि... दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा म... Share Market Today 10 March: सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट स... Human Brain Computing: क्या AI को मात देगा इंसानी दिमाग? वैज्ञानिकों ने बनाया 'बायो-कंप्यूटर', जीवित... दिन में हो जाएगी रात! 6 मिनट 22 सेकंड तक छाया रहेगा घना अंधेरा; जानें कब लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सब... मच्छरों का काम तमाम! घर पर ही बनाएं 100% नेचुरल 'मॉस्किटो रिपेलेंट'; बाजार वाली कॉइल और लिक्विड को क...

तेजी से छलांग लगाती हुई गाड़ी के अंदर झपटी शेरनी

  • लोग इसकी सत्यता पर सवाल उठा रहे हैं

  • गाड़ी के अंदर मौजूद लोगों की चीखें निकली

  • टूर गाइड ने सभी को आश्वस्त किया था

लंदनः सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शेरनी को बहुत तेजी से गाड़ी की तरफ झपटते और गाड़ी के अंदर प्रवेश करने का दृश्य देखकर देखने वाले भी घबड़ा रहे हैं। वैसे ऑडली टेरिफाइंग के ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें यह नहीं बताया गया है कि यह वीडियो किस जंगल सफारी का है। लेकिन वीडियो में पीछे की तरफ निर्माण नजर आने से यह स्पष्ट हो जाता है कि यह बहुत घना कोई जंगल नहीं है।

शेरनी को देखने से यह अफ्रीका के किसी इलाके का वीडियो मालूम पड़ता है। लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर अनेक लोग इसे सच मानने से इंकार कर रहे हैं। जिस यूजर ने इसे पोस्ट किया  है, उसने अपनी तरफ से इस बारे मे कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वीडियो में साफ पता चलता है कि जंगल सफारी की एक गाड़ी चली जा रही है। इसके अंदर मौजूद लोगों ने दूर से ही इस शेरनी को देख लिया था। अचानक यह शेरनी बहुत तेज गति से गाड़ी की तरफ झपटती है। वीडियो में गाइड को यह कहते सुना जा सकता है कि वह पर्यटकों को शांत रहने तथा कोई गड़बड़ी नहीं होने के बारे में आश्वस्त कर रहा है।

देखें उसका वीडियो

इसके बाद भी छलांग लगाकर जब यह शेरनी गाड़ी के अंदर आ गयी तो अनेक लोग घबड़ा गये थे। लोगों को दूसरी बार हैरान करती हुई यह शेरनी गाड़ी में मौजूद लोगों से बदन रगड़ती है। जंगल में ऐसा आचरण प्यार प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।

दरअसल जंगल और जंगली प्राणियों को देखने निकला यह दल खुली गाड़ी में सफर कर रहा था। इस कारण शेरनी एक ही छलांग में गाड़ी के अंदर ही आ गयी थी। यह देखकर कई लोगों की चीखें निकल गयी थी। लोग अपने सामने साक्षात मौत को देख रहे थे। लेकिन शेरनी ने गाड़ी के अंदर आकर किसी पालतू जानवर की तरह आचरण किया और सभी के बदन से अपना बदन रगड़ती हुई प्यार दर्शाती रही। हिम्मत कर कुछ लोगों ने उसे दुलारा भी।