Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...

सात सीटों के उपचुनावों के परिणाम भी भाजपा के पक्ष में

  • [ads1]बिहार में राजद और भाजपा को एक एक सीट

  • हरियाणा में भजन लाल परिवार का दबदबा कायम

  • अंधेरी सीट पर उद्धव की प्रत्याशी की आसान जीत

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्ली: देश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम भी कुल मिलाकर भाजपा के पक्ष में ही रहा है। इस बार के उपचुनाव में भाजपा ने उन इलाकों से भी जीत हासिल की है, जहां विपक्ष मजबूत था। सात में से चार सीटों पर भाजपा की जीत की घोषणा हो चुकी है। घोषित परिणामों के मुताबिक बिहार में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नीलम देवी वहीं गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कुसुम देवी उप चुनाव जीत गई हैं ।

[ads2]राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव के अंतिम नतीजे की औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है लेकिन मोकामा में मतगणना के अंतिम चक्र की समाप्ति के बाद राजद की नीलम देवी भाजपा की सोनम देवी से 16 हजार 420 मत से आगे हैं। वहीं, गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला कांटे का रहा।

मतगणना के किसी चक्र में कभी भाजपा तो कभी राजद के उम्मीदवार आगे हो जाते थे लेकिन अंतिम चक्र मतगणना की समाप्ति के बाद भाजपा की कुसुम देवी ने राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को 2183 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। दोनों सीटों पर हुए इस उपचुनाव में राजद और भाजपा ने अपनी-अपनी सीटों को बरकरार रखा है।[ads3]

वर्ष 2020 में हुए चुनाव में गोपालगंज से भाजपा के सुभाष सिंह और मोकामा से राजद के अनंत सिंह निर्वाचित हुए थे लेकिन इस वर्ष सुभाष सिंह की असमय मृत्यु होने और अनंत सिंह के सजायाफ्ता होने के कारण सीट रिक्त हो गई, जिसके कारण इन सीटों पर उपचुनाव कराया गया। श्रीमती कुसुम देवी स्व. सुभाष सिंह की और श्रीमती नीलम देवी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं।

हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार कमल खिला है जहां इसके उम्मीदवार भव्य बिश्नोई अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जय प्रकाश को 15740 मतों के अंतर से पराजित कर पहली बार विधानसभा में पहुंच गये हैं। श्री बिश्नोई को 67492 तथा जय प्रकाश को 51752 मत मिले।

इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) के कुरड़ा राम नम्बरदार को 5248 और आम आदमी पार्टी(आप) के सतेंद्र सिंह को 3420 मत मिले। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को छोड़ कर इनेलो और आप समेत 18 अन्य की इस उपचुनाव में जमानत जब्त हो गई। इस चुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दादा दिवंगत भजन लाल, पिता कुलदीप बिश्नोई, माता रेणुका बिश्नोई, दादी जसमा देवी की चुनावी बढ़त के अंतर को नहीं पार कर पाए। चुनाव में कांग्रेस के जय प्रकाश दूसरे नम्बर पर रहे। आज के चुनाव नतीजे के बाद हरियाणा की 14वीं विधानसभा सदन में भाजपा के विधायकों की संख्या 40 से बढ़कर 41 हो गयी है।[ads4]

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अमन गिरि ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी विनय तिवारी को 34 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया। इस सीट पर शुरू से ही भाजपा व सपा के बीच सीधी लड़ाई मे भाजपा को 1,24,810 और सपा को 90,512 मत मिले। मुंबई की अंधेरी सीट पर उद्धव ठाकरे की प्रत्याशी रूतुजा रमेश लाटके चुनाव जीत गयी हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने अपना प्रत्याशी वापस ले लिया था। इसके अलावा भाजपा ने उड़ीसा की धामनगर सीट भी जीत ली है। इस सीट पर उसने बिजू जनता दल के प्रत्याशी को पराजित किया। तेलंगना में टीआरएस अपना दबदबा कायम रखने में सफल रही है। उसने मुनुगोडे सीट पर एक कांटे की टक्कर में भाजपा को पराजित किया है।[ads5]