Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा: करोड़ों खर्च के बाद भी बेल्हारी बांध में दरारें! पानी का दबाव कम करने खोला गया नहर, ग्रामीणो... लुधियाना की सेठी फैक्ट्री के बाहर दर्दनाक हादसा, मां के साथ आई मासूम बच्ची को बेकाबू ऑटो ने कुचला; ह... लुधियाना में सरकारी सुरक्षा व्यवस्था पर चोरों का हमला: 'सेफ सिटी' प्रोजेक्ट के कैमरों की बैटरियां व ... लुधियाना में रात के अंधेरे में दुस्साहसिक चोरी: सो रहे परिवार के घर से 2 मोबाइल, कैश और मारुति ए-क्र... तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में चोरी का मामला दर्ज: 4.777 ग्राम की डायमंड रिंग चुराता दिखा अज्ञात व्यक्ति, ... लुधियाना में दुस्साहसिक वारदात: बंद मकान से लाखों का सोना, कैश व विदेशी करंसी चोरी, सबूत मिटाने को क... पंजाब के कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता साफ: हाईकोर्ट में सरकार ने दिया आश्वासन, 2 दिन में जारी... सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर खौफनाक हादसा: चलती कार का स्टीयरिंग हुआ लॉक, पीछे आ रही गाड़ी के कैमरे में ... विजिलेंस ब्यूरो पंजाब की सख्त कार्रवाई: जुलाई महीने में 14 ट्रैप केस दर्ज, आय से अधिक संपत्ति मामले ... माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस का हुआ विस्तार, धार्म...

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद कैबिनेट चीफ का इस्तीफा

अर्जेंटीन के राष्ट्रपति के करीबी व्यक्ति पर लगा गंभीर आरोप

एजेंसियां

ब्यूनस आयर्सः अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के करीबी विश्वासपात्र और कैबिनेट चीफ मैनुअल एडोरनी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एडोरनी के इस्तीफे के पीछे हाल के वर्षों में उनके खर्चों को लेकर चल रही जांच और उससे उपजा विवाद है। नवंबर 2025 में कैबिनेट चीफ नियुक्त किए गए एडोरनी, 2023 के अंत में सरकार गठन के समय से ही माइली के प्रवक्ता के रूप में भी कार्यरत थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए एडोरनी ने राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए लिखा, 10 दिसंबर 2023 के बाद पहली बार, मैं आपकी इच्छा के विरुद्ध जा रहा हूं। मैं यह अध्याय बंद कर रहा हूं। मैं शांति से और पूरी ईमानदारी के साथ पद छोड़ रहा हूं।

एडोरनी पर अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। विवाद तब और गहरा गया जब उनके परिवार के साथ किए गए विलासी निजी दौरों का खुलासा हुआ, जिसमें क्रिसमस के दौरान अरूबा की प्रथम श्रेणी यात्रा और कार्निवल के समय उरुग्वे के लिए निजी जेट का उपयोग शामिल था। हालांकि एडोरनी का दावा है कि उन्होंने यह संपत्ति सरकार में आने से पहले बनाई थी और सभी यात्राओं का खर्च निजी कोष से किया गया था।

मामले में मोड़ तब आया जब इस महीने उन्होंने ला नेशन अखबार के साथ एक साक्षात्कार में स्वीकार किया कि उन्होंने वर्षों से अघोषित पैसा रखा था, जिसे उन्होंने सभी अर्जेंटीनावासियों की तरह एक सामान्य आदत बताया। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 2023 और 2024 के अपने घोषणापत्रों में सुधार किया है ताकि लगभग पांच लाख डॉलर की अघोषित राशि को शामिल किया जा सके। उन्होंने अपनी इस अनजाने में हुई गलती के लिए खेद प्रकट किया और कहा कि वे इसके लिए कानूनी जुर्माना भरने को तैयार हैं।

राष्ट्रपति जेवियर माइली ने मई तक एडोरनी का पुरजोर बचाव किया था और उन्हें बेगुनाह बताया था। हालांकि, अब माइली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों और गिरती क्रय शक्ति के कारण जनता का दबाव बढ़ गया है। ताजा सर्वे के अनुसार, राष्ट्रपति की लोकप्रियता रेटिंग जो एक साल पहले 53 प्रतिशत थी, अब गिरकर 39 फीसद पर आ गई है। एडोरनी के इस्तीफे को माइली सरकार के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।