Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...

वामपंथी समर्थकों ने अफसरों पर हमला कर दिया

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई के घर पर ईडी की छापामारी

  • राज्य के दस स्थानों पर छापा

  • आवास के बाहर गाड़ी पर भी हमला

  • माकपा ने कहा राजनीतिक कार्रवाई

राष्ट्रीय खबर

तिरुअनंतपुरमः केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास पर बुधवार, को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई छापेमारी के बाद, तिरुवनंतपुरम में उनके आवास के बाहर माकपा कार्यकर्ताओं को ईडी अधिकारियों को ले जा रहे एक वाहन पर हमला करते देखा गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय एजेंसी द्वारा केरल भर में 10 स्थानों पर की गई तलाशी का विरोध किया, जिसमें कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड मामले की जांच के तहत विजयन से जुड़े परिसर भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ये छापे सीएमआरएल से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के हिस्से के रूप में मारे गए। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी में विजयन के किराए के घर सहित राज्य के कुल 10 परिसरों पर धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है।

यह आरोप है कि कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड नामक एक निजी कंपनी ने 2018 से 2019 के दौरान विजयन की बेटी टी वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया था, जबकि इस आईटी फर्म ने कंपनी को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी। इससे पहले, माकपा कार्यकर्ता कन्नूर जिले के पिनाराई गांव में विजयन के आवास के बाहर एकत्र हुए और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की, जिसमें आरोप लगाया गया कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है। माकपा के महासचिव एम ए बेबी ने आरोप लगाया कि विजयन और अन्य लोगों के आवासों पर ईडी के छापे राजनीति से प्रेरित थे और उन्होंने इसे एक जघन्य हमला करार दिया।